फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Deepak Chahar claims his second hat trick in 3 days, this time vs Vidarbha, Syed Mushtaq Ali Trophy

दीपक चाहर का एक और धमाका, भारतीय गेंदबाज ने तीन दिन में ली दूसरी हैट्रिक

Tue, 12 Nov 2019 04:43 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 12 Nov 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
Deepak Chahar claims his second hat trick in 3 days, this time vs Vidarbha, Syed Mushtaq Ali Trophy
तीन दिन के भीतर दीपक चाहर की दूसरी हैट्रिक - फोटो : ट्विटर

बांग्लादेश के खिलाफ लगातार तीन विकेट लेकर इतिहास रचने वाले दीपक चाहर ने तीन दिन के भीतर दूसरी हैट्रिक ली है। मंगलवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में विदर्भ के खिलाफ इस राजस्थानी खिलाड़ी ने यह कमाल दोहराया। दरअसल, 10 नवंबर को नागपुर में खेले गए तीसरे टी-20 में हैट्रिक समेत छह विकेट चटकाने वाले इस पेसर ने टीम इंडिया को मैच और सीरीज दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। टी-20 में लगातार तीन गेंदों में तीन विकेट लेने वाले वह पहले पुरुष क्रिकेटर बने थे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


अब मंगलवार यानी ठीक दो दिन बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में राजस्थान की ओर से विदर्भ के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने 6 गेंद पर ही चार विकेट ले लिए। दीपक चाहर की घातक गेंदबाजी के दम पर विदर्भ की टीम निर्धारित ओवर में नौ विकेट पर सिर्फ 99 रन ही बना सकी। चाहर ने 6 की इकॉनमी से 18 रन देकर चार चटकाए।

विज्ञापन
विज्ञापन


चाहर का कहर विदर्भ पर 13वें ओवर में टूटा। उन्होंने पहली गेंद पर ऋषभ राठौड़ को अपना पहला शिकार बनाया। इसके बाद चाैथी पर दर्शन नालकंडे, पांचवीं गेंद पर श्रीकांत और ओवर की आखिरी गेंद पर अक्षय वाडकर को अपना निशाना बनाकर हैट्रिक ली। विदर्भ की ओर से सर्वाधिक 24 रन अक्षय कोलहर ने बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed