फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Decision on T20 World Cup deferred to July on ICC meeting

ICC की अहम बैठक: T-20 विश्व कप पर फैसला अगले माह तक के लिए टला

Thu, 11 Jun 2020 07:39 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 11 Jun 2020 07:39 AM IST
सार

  • इस साल 18 अक्तूबर- 15 नवंबर में होना था वर्ल्ड टी-20
  • ऑस्ट्रेलिया करने वाला है 2020 वर्ल्ड टी-20 की मेजबानी
  • अब अगले माह तय होगा वर्ल्ड टी-20 का भविष्य
  • BCCI के साथ कर में छूट विवाद का भी बैठक में जिक्र

विज्ञापन
Decision on T20 World Cup deferred to July on ICC meeting
वर्ल्ड टी-20 - फोटो : ट्विटर

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया में इस साल अक्तूबर में शुरू होने वाले टी-20 विश्व कप पर फैसला जुलाई तक के लिए टाल दिया गया है। यह निर्णय आज दुबई में हुई ICC की अहम बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लिया गया। पिछली बैठक में 10 जून तक टूर्नामेंट के भविष्य को टाल दिया गया था। इसके साथ ही आईसीसी ने बीसीसीआई को टूर्नामेंटों की मेजबानी के लिए कर छूट के मुद्दे को निपटाने की समय सीमा इस साल दिसंबर तक बढ़ा दी। साथ ही साथ बैठक में न्यूजीलैंड में अगले साल खेले जाने वाले महिला विश्व कप पर भी कोई फैसला नहीं किया जा सका। कोरोना महामारी की स्थिति पर अगले एक माह तक नजर बनाए रखी जाएगी। इसके बाद ही आईसीसी अपने इन दोनों बड़े आयोजन पर कोई फैसला लेगा।

विज्ञापन

 



आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनु साहनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बोर्ड की बैठक के बाद एक बयान में कहा कि, 'हमें इस निर्णय को करने का केवल एक मौका मिलेगा इसलिए इसमें गलती की कोई गुंजाइश नहीं रह जाती। हम अपने सदस्यों, प्रसारकों, भागीदारों, सरकारों और खिलाड़ियों के साथ परामर्श करना जारी रखेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि हम टूर्नामेंट से जुड़ी हर जानकारी समझ कर ही कोई फैसला ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed