ICC की अहम बैठक: T-20 विश्व कप पर फैसला अगले माह तक के लिए टला
- इस साल 18 अक्तूबर- 15 नवंबर में होना था वर्ल्ड टी-20
- ऑस्ट्रेलिया करने वाला है 2020 वर्ल्ड टी-20 की मेजबानी
- अब अगले माह तय होगा वर्ल्ड टी-20 का भविष्य
- BCCI के साथ कर में छूट विवाद का भी बैठक में जिक्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया में इस साल अक्तूबर में शुरू होने वाले टी-20 विश्व कप पर फैसला जुलाई तक के लिए टाल दिया गया है। यह निर्णय आज दुबई में हुई ICC की अहम बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लिया गया। पिछली बैठक में 10 जून तक टूर्नामेंट के भविष्य को टाल दिया गया था। इसके साथ ही आईसीसी ने बीसीसीआई को टूर्नामेंटों की मेजबानी के लिए कर छूट के मुद्दे को निपटाने की समय सीमा इस साल दिसंबर तक बढ़ा दी। साथ ही साथ बैठक में न्यूजीलैंड में अगले साल खेले जाने वाले महिला विश्व कप पर भी कोई फैसला नहीं किया जा सका। कोरोना महामारी की स्थिति पर अगले एक माह तक नजर बनाए रखी जाएगी। इसके बाद ही आईसीसी अपने इन दोनों बड़े आयोजन पर कोई फैसला लेगा।
The ICC Board will continue to explore possible contingency plans regarding the 2020 men's @T20WorldCup and the 2021 women's @cricketworldcup until next month.
विज्ञापन
Planning will continue for both tournaments to run as scheduled. — ICC (@ICC) June 10, 2020
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनु साहनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बोर्ड की बैठक के बाद एक बयान में कहा कि, 'हमें इस निर्णय को करने का केवल एक मौका मिलेगा इसलिए इसमें गलती की कोई गुंजाइश नहीं रह जाती। हम अपने सदस्यों, प्रसारकों, भागीदारों, सरकारों और खिलाड़ियों के साथ परामर्श करना जारी रखेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि हम टूर्नामेंट से जुड़ी हर जानकारी समझ कर ही कोई फैसला ले।