फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Decision on Asia Cup is on hold, Sourav Ganguly, Jay Shah attend ACC meeting

एशिया कप पर फैसला टला, पाकिस्तान नहीं बल्कि यह देश कर सकता है टूर्नामेंट की मेजबानी

Tue, 09 Jun 2020 01:36 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 09 Jun 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
Decision on Asia Cup is on hold, Sourav Ganguly, Jay Shah attend ACC meeting
रोहित शर्मा की अगुवाई में गतविजेता भारतीय टीम

एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने इस साल होने वाले एशिया कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के भविष्य को लेकर फैसला टाल दिया है जबकि श्रीलंका ने इस टूर्नामेंट की मेजबानी की पेशकश करते हुए दावा किया है कि मूल मेजबान पाकिस्तान उसके प्रस्ताव पर राजी हो गया है।

विज्ञापन


श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के प्रमुख शमी सिल्वा ने दावा किया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और एसीसी सहमत हैं कि श्रीलंका इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर सकता है। एशिया कप का आयोजन सितंबर में होना है। इस बार मेजबानी की बारी पीसीबी की है, लेकिन इसका दूसरे देश में आयोजित होना लगभग तय है क्योंकि भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन


'सिलोन टुडे' ने सिल्वा के हवाले से कहा, 'हमने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ चर्चा की और दुनिया भर की मौजूदा स्थिति के कारण वे हमारे इस टूर्नामेंट की मेजबानी करने पर सहमत हो गए हैं।' उन्होंने कहा, 'एसीसी की ऑनलाइन बैठक हुई और उन्होंने हमें टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए हरी झंडी दे दी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पता चला है कि एसीसी आस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप (अक्तूबर-नवंबर) पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के फैसले का इंतजार करेगा और उसके बाद ही एशिया कप पर फैसला करेगा।

सोमवार को बैठक के बाद एसीसी ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, 'बोर्ड ने एशिया कप 2020 के आयोजन के महत्व पर जोर दिया। कोविड-19 महामारी के प्रभाव और परिणाम को देखते हुए एशिया कप 2020 संभावित आयोजन स्थल के विकल्पों पर चर्चा की गई और फैसला किया गया कि समय आने पर अंतिम फैसला किया जाएगा।'

एसीसी बोर्ड बैठक की अध्यक्षता बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष नजमुल हसन पेपोन ने की और यह पहली महाद्वीपीय बैठक है जिसमें भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली (बोर्ड सदस्य) और सचिव जय शाह (पदेन अधिकारी) ने हिस्सा लिया।


इस मामले की जानकारी रखने वाले एसीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टूर्नामेंट को स्थगित किए जाने को लेकर चर्चा हुई, लेकिन वैकल्पिक तिथियों को लेकर कोई सहमति नहीं बनी।इसके अलावा चीन में होने वाले 2022 एशियाई खेलों में एसीसी के शामिल होने पर भी चर्चा की गई।

विज्ञप्ति के अनुसार, 'बोर्ड को चीन के हांगझू में होने वाले 2022 एशियाई खेलों में एसीसी के शामिल होने की स्थिति और प्रगति पर जानकारी दी गई।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed