{"_id":"2418fd8c-38c7-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"ddca-to-honour-sehwag-for-playing-100-tests","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहवाग के नाम पर होगा कोटला का गेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सहवाग के नाम पर होगा कोटला का गेट
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Wed, 28 Nov 2012 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में अपना सौवां टेस्ट खेलने वाले वीरेंद्र सहवाग को दिल्ली डिस्ट्रिक्ट व क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) ने सम्मानित करने का फैसला किया है।
डीडीसीए की एक्जीक्यूटिव कमेटी ने मंगलवार को फैसला लिया कि फिरोजशाह कोटला स्टेडियम के एक गेट का नाम वीरेंद्र सहवाग के नाम पर रखा जाएगा। साथ ही उन्हें सौ सोने की गिन्नियां देने का भी फैसला किया गया है।
डीडीसीए अध्यक्ष अरुण जेटली की अध्यक्षता में आज शाम को हुई बैठक में लिए गए फैसले में सहवाग को सम्मानित करने पर आम सहमति बनीं। दिल्ली के मुख्य चयनकर्ता चेतन चौहान के मुताबिक प्रत्येक टेस्ट के लिए सहवाग को एक सोने की गिन्नी दी जाएगी।
विज्ञापन
सहवाग से बात कर जल्द ही यह स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। हालांकि स्टेडियम के किसी स्टैंड को सहवाग के नाम पर रखे जाने की भी चर्चा हुई। लेकिन प्रायोजकों की दिक्कत आने पर इसे टालते हुए गेट पर नाम देने का फैसला लिया गया।