फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Delhi Capitals vs Punjab Kings IPL 2022 Playing 11 Prediction Today Match 32, Captain and Vice-Captain

DC vs PBKS Playing 11: पंजाब में होगी कप्तान मयंक की वापसी, दिल्ली में मार्श की जगह कौन, जानें प्लेइंग 11

Wed, 20 Apr 2022 03:26 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 20 Apr 2022 03:26 PM IST
सार

दिल्ली के खिलाफ मैच में टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल वापसी कर सकते हैं, अंगूठे में चोट की वजह से वो पिछला मैच नहीं खेल पाए थे। वहीं दिल्ली के मिशेल मार्श कोरोना संक्रमित होने के बाद इस मैच में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। 
 

विज्ञापन
Delhi Capitals vs Punjab Kings IPL 2022 Playing 11 Prediction Today Match 32, Captain and Vice-Captain
दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने छठे मैच में जीत के साथ प्लेऑफ की रेस में बने रहना चाहेगी। वहीं पंजाब चौथी जीत हासिल कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेगी। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों का प्रदर्शन अब तक मिला जुला रहा है। पंजाब छह में से तीन मैच जीत चुकी है, जबकि तीन में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दिल्ली पांच में से दो मैच जीत पाई है और तीन हार चुकी है। अंक तालिका में पंजाब सातवें और दिल्ली आठवें पायदान पर है।  
विज्ञापन


पंजाब के लिए राहत की खबर यह है कि कप्तान मयंक अग्रवाल इस मैच में वापसी कर सकते हैं। वो पैरे के अंगूठे की चोट के चलते पिछला मैच नहीं खेले थे और शिखर धवन ने टीम की कप्तानी की थी।  
विज्ञापन

क्या होगी पंजाब की टीम
पंजाब के लिए शिखर धवन और मयंक अग्रवाल ने अच्छा प्रदर्शन किया है और कप्तान मयंक के लौटने पर प्रभसिमरन सिंह को बाहर जाना होगा। उनके बाद जॉनी बेयरस्टो, लियम लिविंगस्टोन और जीतेश शर्मा ने मध्यक्रम में आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। अंत के ओवरों में शाहरुख खान और ओडियन स्मिथ का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है। पंजाब की समस्या बल्लेबाजों का रवैया रहा है, जो तेजी से रन बनाने के चक्कर में जल्द ही विकेट गंवा देते हैं। 

गेंदबाजी में रबाडा और राहुल चाहर का प्रदर्शन बेहतरीन है, लेकिन बाकी खिलाड़ियों के प्रदर्शन में निरंतरता नहीं दिखी है। इसी वजह से पंजाब कई करीबी मैच हार चुकी है। हालांकि, इस मैच में पंजाब की टीम में मयंक के अलावा कोई दूसरा बदलाव होने की संभावना बेहद कम है। 

दिल्ली में मार्श की जगह कौन
दिल्ली की टीम में कोरोना मामले आने के बाद मैच में टीम उतारना पहली प्राथमिकता होगी। हालांकि, दल में कोरोना विस्फोट नहीं हुआ है और सभी खिलाड़ी सुरक्षित हैं। दिल्ली की टीम में मार्श के अलावा कोई दूसरा बदलाव होने की संभावना बेहद कम है। मिशेल मार्श की जगह एनरिक नोर्तजे या टीम सीफर्ट को मौका दिया जा सकता है। 

बल्ले के साथ पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर ने अच्छा खेल दिखाया है। वहीं मध्यक्रम पंत, पॉवेल और ललित यादव का प्रदर्शन ठीक ठाक रहा है। टीम की गेंदबाजी भी संतोषजनक प्रदर्शन कर रही है, लेकिन साथ में टीम अच्छा नहीं खेल रही है। इसी वजह से तीन मैच हार चुकी है। इस मैच में मार्श के अलावा कोई और बदलाव होने की जरूरत नहीं है।  

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

पंजाब की संभावित टीम
शिखर धवन, मयंक अग्रवाल (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, लियम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा, अर्शदीप सिंह। 

दिल्ली की संभावित टीम
पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, टिम सीफर्ट/एनरिक नोर्तजे, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed