फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   DC vs MI Playing XI ipl 2022 rohit sharma vs rishabh pant check Delhi Capitals vs Mumbai Indians probable Playing XI

DC vs MI Playing XI: दिल्ली और मुंबई में होगा जोरदार मुकाबला, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

Sat, 26 Mar 2022 09:06 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Sat, 26 Mar 2022 09:06 PM IST
सार

दिल्ली की कप्तानी ऋषभ पंत तो मुंबई की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में है। दोनों टीमों का सीजन में यह पहला मैच होगा। पंत और रोहित के सामने पहले मैच में सही टीम चयन करने की चुनौती है।

विज्ञापन
DC vs MI Playing XI ipl 2022 rohit sharma vs rishabh pant check Delhi Capitals vs Mumbai Indians probable Playing XI
रोहित शर्मा और ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल के 15वें सीजन का दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच 27 मार्च (रविवार) को खेला जाएगा। दोनों टीमें मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। दिल्ली की कप्तानी ऋषभ पंत तो मुंबई की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में है। दोनों टीमों का सीजन में यह पहला मैच होगा। पंत और रोहित के सामने पहले मैच में सही टीम चयन करने की चुनौती है।
विज्ञापन


पंत की टीम के सात में से पांच विदेशी खिलाड़ी अलग-अलग कारणों से खेलने के लिए उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में ऋषभ पंत को नौ भारतीय खिलाड़ियों के साथ उतरना होगा। दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस की टीम को अपने प्रमुख बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के बगैर उतरना होगा। सूर्यकुमार अभी तक फिट नहीं हुए हैं।
विज्ञापन


दिल्ली के डेविड वॉर्नर और मिशेल मार्श पाकिस्तान दौरे पर हैं। दक्षिम अफ्रीका के लुंगी एनगिडी, एनरिच नोर्त्जे और मुस्तफिजूर रहमान क्वारंटीन में हैं। इस मैच में खेलने के लिए सिर्फ न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम साइफर्ट और वेस्टइंडीज के रोवमन पॉवेल उपलब्ध होंगे। पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल और शार्दुल ठाकुर टीम के अहम खिलाड़ी होंगे। अक्षर पटेल का साथ स्पिन विभाग में कुलदीप यादव देंगे। तेज गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर को चेतन सकारिया और खलील अहमद का साथ मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पृथ्वी के साथ टिम साइफर्ट कर सकते हैं ओपनिंग
इंडिया अंडर-19 टीम के कप्तान यश ढुल, सरफरजा खान, मंदीप सिंह, केएस भरत और ललित यादव में से कुछ खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।  वॉर्नर की अनुपस्थिति में पृथ्वी शॉ के साथ टिम साइफर्ट ओपनिंग कर सकते हैं। तीसरे क्रम पर केएस भरत, चौथे नंबर पर ऋषभ पंत और पांचवें नंबर पर रोवमन पॉवेल उतर सकते हैं। मंदीप सिंह को छठे नंबर पर खिलाया जा सकता है।

सूर्यकुमार की जगह खेलेंगे तिलक वर्मा
रोहित शर्मा और ईशान किशन मुंबई के लिए ओपनिंग करेंगे। उनके बाद एन तिलक वर्मा तीसरे क्रम पर खेलते दिखाई देंगे। सूर्यकुमार यादव की जगह तिलक वर्मा लेंगे। अममोलप्रीत सिंह को चौथे क्रम पर मौका दिया जा सकता है। उनके बाद टिम डेविड, कीरोन पोलार्ड और डैनियल सैम्स उतरेंगे। गेंदबाजी की बात करें तो जसप्रीत बुमराह को टाइमल मिल्स और जयदेव उनादकट का साथ मिलेगा। वहीं, स्पिन विभाग में मुरुगन अश्विन दिखाई देंगे।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग-11
पृथ्वी शॉ, टिम साइफर्ट, केएस भरत/यश ढुल, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, मंदीप सिंह, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, चेतन सकारिया, कुलदीप यादव, खलील अहमद/कमलेश नागरकोटी।


मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, अनमोलप्रीत सिंह, टिम डेविड, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, जयदेव उनादकट, टाइमल मिल्स, जसप्रीत बुमराह, मुरुगन अश्विन।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed