{"_id":"6128aa708ebc3eb34c7e4138","slug":"dawid-malan-says-i-am-committed-to-play-in-ipl","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2021: इस अंग्रेज का बड़ा बयान, कहा- आईपीएल में खेलने के लिए प्रतिबद्ध, टी20 विश्व कप-एशेज के बारे में सोचेंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2021: इस अंग्रेज का बड़ा बयान, कहा- आईपीएल में खेलने के लिए प्रतिबद्ध, टी20 विश्व कप-एशेज के बारे में सोचेंगे
Fri, 27 Aug 2021 02:33 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 27 Aug 2021 02:33 PM IST
विज्ञापन
इंग्लैंड क्रिकेट टीम
- फोटो : @englandcricket
इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी डेविड मलान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वो आईपीएल में खेलने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आईपीएल में पंजाब किग्स की तरफ से खेलने वाले मलान ने कहा कि वह इस टूर्नामेंट के बाद टी-20 विश्व कप और एशेज के बारे में सोचेंगे। इस इंग्लिश खिलाड़ी ने कहा कि मैं इस समय केवल आईपीएल के बारे में सोच रहा हूं। मुझे नहीं पता कि हम विश्व कप में खेलेंगे या नहीं और हमें यही भी नहीं पता कि हम एशेज में खेलेंगे या नहीं।
विज्ञापन
दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स के हेंडिग्ले में जारी तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद मलान ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'इस समय एकमात्र गारंटी आईपीएल की है। हमें नहीं पता कि विश्व कप में हम खेलेंगे या नहीं या एशेज का हिस्सा होंगे या नहीं।' उन्होंने कहा, 'मैं आईपीएल में खेलने को लेकर प्रतिबद्ध हूं। बाकी सारी संभावनाएं भी हैं लेकिन अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'आप आईपीएल से बाहर हो जाए और फिर इंग्लैंड की भी किसी टीम में आपका चयन नहीं हो तो। किसी बात की गारंटी नहीं है। एशेज में अभी लंबा समय है। टेस्ट सीरीज में पांच पारियां बाकी हैं।' बता दें कि मलान ने कप्तान जो रूट (121) के साथ तीसरे विकेट के लिए 139 रन जोड़े। इससे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल के आखिर में एशेज सीरीज में उनके खेलने की संभावना बनी है लेकिन मलान ने कहा कि वह कुछ भी हलके में नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
मलान की अर्द्धशतक से वापसी
रूट शुरुआत से ही आक्रामक मूड में नजर आए और महज 57 गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा कर लिया था। हालांकि दूसरे सत्र की अंतिम गेंद पर डेविड मलान (70) ने अपना विकेट गंवा दिया जब गेंद को फ्लिक करने के प्रयास में गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर पंत के दस्तानों में समा गई। तीन साल में अपना पहला टेस्ट खेल रहे मलान का यह टेस्ट क्रिकेट में सातवां अर्द्धशतक रहा। उन्होंने तीसरे विकेट पर कप्तान रूट के साथ 139 रन की साझेदारी की।