{"_id":"5bf70925bdec2241ba2c67b8","slug":"david-watmore-says-india-has-a-great-chance-to-defeat-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया की ताकत देख बोले श्रीलंकाई कोच, 'भारत के पास ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रचने का सुनहरा मौका'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया की ताकत देख बोले श्रीलंकाई कोच, 'भारत के पास ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रचने का सुनहरा मौका'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंकाई टीम को विश्व कप का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले कोच डेव वाटमोर ने गुरूवार को यहां कहा कि स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की गैर-मौजूदगी में भारत के पास ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने का अच्छा मौका होगा।
विज्ञापन
वाटमोर यहां केरल के कोच के तौर पर बंगाल के खिलाफ रणजी मैच के लिए आये है। ईडन गार्डन्स में बंगाल को नौ विकेट से हराने के बाद उन्होंने कहा, 'स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की गैरमौजूदगी में भारत के पास जीतने का अच्छा मौका है।'
विज्ञापन
उन्होंने मोहम्मद शमी की तारीफ करते हुए कहा, 'वह लय में है और अच्छा गेंदबाज है। ऑस्ट्रेलिया में अच्छा करेगा।' उन्होंने ने हालांकि भारत से ऑस्ट्रेलिया को हलके में ना लेने की चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा, 'अब ऑस्ट्रेलिया को कमतर नहीं आंक सकते वह भी तब जब उनके तेज गेंदबाज फिट और स्वस्थ हो।'
विज्ञापन