फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रैडमैन का 88 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने वाले वॉर्नर ने इस भारतीय खिलाड़ी को बताया अपना प्रेरणास्रोत

Sun, 01 Dec 2019 05:27 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 01 Dec 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
David Warner who breaks Bradmans 88 year old record says Virender Sehwag his inspiration in test
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट मैट में सर डॉन ब्रैडमैन के सर्वश्रेष्ठ निजी स्कोर को पीछे छोड़ने वाले डेविड वॉर्नर ने अपनी इस पारी की प्रेरणा वीरेंद्र सहवाग को बताया है। वॉर्नर ने अपनी इस पारी के बाद खुलासा किया कि आईपीएल में जब वह वीरेंद्र सहवाग से मिले तो टेस्ट क्रिकेट के प्रति सहवाग ने ही उनका माइंडसेट चेंज किया था। इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने बताया कि वह कभी अपने टेस्ट करियर को लेकर संशय में थे लेकिन सहवाग की सलाह के बाद वॉर्नर ने उस पर अमल किया।


 

David Warner who breaks Bradmans 88 year old record says Virender Sehwag his inspiration in test
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया

इस टेस्ट में नाबाद 335 रन की पारी खेलने वाले वॉर्नर ने संवाददाताओं को बताया, 'आईपीएल के दौरान दिल्ली के लिए खेलते हुए जब मैं वीरेंद्र सहवाग से मिला था। तब हम एक दिन बैठकर आराम से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मुझे कहा कि मैं टी20 खिलाड़ी की तुलना में बेहतर टेस्ट खिलाड़ी बनूंगा। मैंने उन्हें कहा कि आप कैसी बातें कर रहे हो? मैंने काफी प्रथम श्रेणी मैच भी नहीं खेले हैं।'

David Warner who breaks Bradmans 88 year old record says Virender Sehwag his inspiration in test
sehwag multan

इसके बाद पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज सहवाग ने वॉर्नर की बैटिंग शैली का विश्लेषण कर वॉर्नर को समझाया कि आखिर वह क्यों ऐसा सोच रहे हैं। सहवाग ने वॉर्नर से कहा था, 'टेस्ट क्रिकेट में टीमें स्लिप और गली में फील्डर खड़ा करती हैं। कवर में जगह खाली होती है, मिडविकेट होता है। मिड ऑफ और मिड ऑन होते हैं। ऐसे में आप तेज शुरुआत कर सकते हो और पूरा दिन खेल सकते हो।'

विज्ञापन
विज्ञापन
David Warner who breaks Bradmans 88 year old record says Virender Sehwag his inspiration in test
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया

वॉर्नर ने कहा, 'सहवाग की इस सलाह के बाद यह बात हमेशा मेरे दिमाग में रही। जब हम बातें कर रहे थे तो ये चीजें काफी आसान लग रही थीं।' इसके अलावा वॉर्नर ने यह भी कहा कि अगर मौजूदा दौर का कोई बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में ब्रायन लारा का (400 रन का) सर्वाधिक रन वाला रिकॉर्ड तोड़ सकता है तो वह भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा हो सकते हैं। टेस्ट क्रिकेट में 335 रन बनाने वाले वॉर्नर का यह पहला तिहरा शतक है।

विज्ञापन
David Warner who breaks Bradmans 88 year old record says Virender Sehwag his inspiration in test
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि एडिलेड में उन्होंने मोहम्मद अब्बास के ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर अपने 300 रन पूरे करने वाले वॉर्नर ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। एडिलेड ओवल पर टेस्ट क्रिकेट में यह किसी बल्लेबाज का सर्वाधिक स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड डॉन ब्रैडमैन के नाम था। ब्रैडमैन ने 88 साल पहले 1931-1932 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 299 रन बनाए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed