फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   david warner meet psychologist to control his angerness

'गर्म दिमाग' वाले वॉर्नर ने ली डॉक्टर की शरण

Thu, 12 Feb 2015 09:24 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 12 Feb 2015 09:24 AM IST
विज्ञापन
david warner meet psychologist to control his angerness
ऑस्ट्रेलियाई टीम में बांए हाथ के तोडू-फोडू बल्लेबाज डेविड वॉर्नर मैदान में सिर्फ चौके और छक्के मारने से ज्यादा बुरे व्यवहार के लिए जाने जाते है। वॉर्नर का गुस्सा हाल ही के मैचों में काफी देखने को मिला।
विज्ञापन


सबसे पहले बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के दौरान वॉर्नर टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली से किसी बात को लेकर भिड़ गए थे। कई बार तो अंपायर तक को बीच-बचाव करना पड़ा था। उसके बाद भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच हाल ही में सम्पन्न हुई त्रिकोणीय सीरीज के दौरान वॉर्नर टीम इंडिया के खिलाड़ी रोहित शर्मा से भिड़ गए।
विज्ञापन


दरअसल, हुआ यूं कि रोहित के एक गेंद पर शॉट मारने के बाद वॉर्नर ने उनके पास आकर कुछ बोला। जिसके बाद रोहित ने भी उनकी बातों का जवाब दिया। जिससे वॉर्नर का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। बस फिर क्या था दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं शुरु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिणामस्वरुप रेफरी ने वॉर्नर की मैच फीस काटकर उन्हें दंडित किया। मैच खत्म होने के बाद वॉर्नर ने पत्रकारवार्ता में सफाई भी दी। वॉर्नर ने कहा कि उन्होंने रोहित से सिर्फ इतना कहा था कि "मुझे हिन्दी समझ में नहीं आती। इंग्लिश में बोलो।"

बहरहाल, वर्ल्ड कप शुरु होने वाला है और आईसीसी मैदान में खिलाड़ियों की छिंटाकशी को लेकर काफी गम्भीर है। आईसीसी कह चुकी है कि वर्ल्ड कप के दौरान खिलाड़ियों का गलत व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वॉर्नर ने अपने दिमाग की तस्वीरें डॉक्टर को दिखाई

david warner meet psychologist to control his angerness

डेविड वॉर्नर ने आज अपने मनोवैज्ञानिक डॉक्टर से मुलाकात की। जिसके बाद उन्होंने अपने दिमाग के कुछ एक्सरे भी डॉक्टर को दिखाए। सूत्रों की माने तो इन दिनों वॉर्नॅर अपने गुस्सैल स्वभाव को लेकर काफी ‌चिंतित है। मैदान में छिंटाकशी के बाद खिलाड़ी पर आईसीसी द्वारा कड़ी कार्रवाई होने के डर से उनकी परेशानी बढ़ गई है।

आज वॉर्नर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने डॉक्टर से शांत रहने के संबंध में कुछ टिप्स ली है। जिसके बाद डॉक्टर ने उन्हें मेडीटेशन की सलाह दी है। इसके साथ ही डॉक्टर ने वॉर्नर को मैदान में शांत रहने की बात भी कही है।

अब वर्ल्ड कप में यह देखना दिलचस्प होगा कि वॉर्नर डॉक्टर की सलाह पर मेडिटेशन कर अपने गुस्से पर काबू कर पाते है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed