फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   David Warner becomes second batsman to score 1000 runs against a IPL team after rohit Sharma

IPL 2022: डेविड वॉर्नर ने पंजाब के खिलाफ हासिल की खास उपलब्धि, रोहित के बाद यह कारनामा करने वाले दूसरे बल्लेबाज

Thu, 21 Apr 2022 11:07 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 21 Apr 2022 11:07 AM IST
सार

डेविड वॉर्नर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 60 रन की तूफानी पारी खेली और इस टीम के खिलाफ 1000 रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही वॉर्नर दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने आईपीएल में किसी टीम के खिलाफ 1000 रन बनाए हैं। 
 

विज्ञापन
David Warner becomes second batsman to score 1000 runs against a IPL team after rohit Sharma
डेविड वॉर्नर - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 में दिल्ली की टीम ने अपने छठे मैच में पंजाब किंग्स को नौ विकेट से हरा दिया। दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने इस मैच में नाबाद 60 रन बनाए। उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाने में बड़ा योगदान दिया। 116 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वॉर्नर ने पहले विकेट के लिए पृथ्वी शॉ के साथ मिलकर 83 रन जोड़े। इसके साथ ही उनकी टीम की जीत तय हो गई थी, लेकिन वॉर्नर दिल्ली को जिताकर ही वापस लौटे। इस दौरान उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 1000 रन भी पूरे कर लिए। 
विज्ञापन


वॉर्नर ने इस मैच में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली। वो दूसरे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ 1000 रन पूरे किए हैं। उनसे पहले रोहित शर्मा यह कारनामा कर चुके हैं। रोहित ने कोलकाता के खिलाफ 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं। रोहित कोलकाता के खिलाफ 1018 रन बना चुके हैं। 
विज्ञापन

वॉर्नर का लगातार तीसरा अर्धशतक
इस सीजन के पहले मैच में फ्लॉप होने के बाद वॉर्नर लगातार कमाल की पारियां खेल रहे हैं। इस सीजन वो लगातार तीन अर्धशतकीय पारियां खेल चुके हैं। वो इस लीग में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं। वॉर्नर अब तक आईपीएल में 53 अर्धशतक लगा चुके हैं। पंजाब के खिलाफ मैच में उन्होंने 30 गेंदों में 60 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 10 चौके और एक छक्का शामिल था। उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। 

इस मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था और टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्पिन गेंदबाजों के शानदार खेल की बदौलत दिल्ली ने पंजाब को सिर्फ 115 रन बनाने दिए। इसके जवाब में डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ ने तूफानी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 83 रन जोड़ मैच खत्म कर दिया। वॉर्नर के अलावा पृथ्वी शॉ ने 41 और सरफराज खान ने 12 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed