WI Inning
110/2 (8.3 ov)
Rovman Powell 0(1)*
Shai Hope 43 (23)
IND elected to bowl
{"_id":"625d457d3f1c1a7504545cc8","slug":"david-miller-repeats-heroics-after-nine-years-won-match-for-gujarat-after-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"GT vs CSK: मिलर ने दोहराया नौ साल पुराना कारनामा, पहले पंजाब फिर गुजरात के लिए किया कमाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
GT vs CSK: मिलर ने दोहराया नौ साल पुराना कारनामा, पहले पंजाब फिर गुजरात के लिए किया कमाल
Mon, 18 Apr 2022 04:33 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 18 Apr 2022 04:33 PM IST
सार
डेविज मिलर ने नौ साल बाद इतिहास दोहराया है। आईपीएल 2013 में पंजाब के लिए शतक लगाकर आरसीबी से मैच जीतने वाले मिलर ने अब गुजरात के लिए कमाल किया और चेन्नई के जबड़े से मैच छीन लिया।
विज्ञापन
डेविड मिलर दाएं (2013) बाएं (2022)
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
आईपीएल 2022 में डेविड मिलर ने अपने छठे मैच में कमाल दिखाया है। इस सीजन के शुरुआती चार मैचों में उनका बल्ला खामोश रहा था। इसके बाद राजस्थान के खिलाफ उन्होंने 14 गेंद में 31 रन की तूफानी पारी खेली थी। वहीं चेन्नई के खिलाफ उन्होंने अपने आईपीएल करियर की दूसरी सबसे बेहतरीन पारी खेली और नाबाद 94 रन बनाकर गुजरात टाइटंस को पांचवीं जीत दिलाई। इसके साथ ही चेन्नई की टीम अंक तालिका में टॉप पर बनी हुई है। छह मैचों में पांच जीत के साथ गुजरात के 10 अंक हो चुके हैं। गुजरात एकमात्र टीम है, जो इस टूर्नामेंट में सिर्फ एक मैच हारी है। गुजरात के अलावा बाकी सभी टीमें कम से कम दो मैच हार चुकी हैं।
इस मैच में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई ने गुजरात को 170 रन का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में गुजरात एक समय पर 16 रन पर तीन विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद मिलर ने पारी संभाली और एक गेंद रहते ही अपनी टीम को जीत दिला दी।
2013 में भी किया था कमाल
मिलर ने पहली बार साल 2013 में अपना जलाव दिखाया था। इस मैच में वो पंजाब के लिए खेल रहे थे और आरसीबी ने उनकी टीम के सामने 191 रन का लक्ष्य रखा था। 51 रन पर पंजाब के तीन विकेट गिर चुके थे और टीम की जीत मुश्किल लग रही थी। इसके बाद मिलर बल्लेबाजी के लिए आए। इस समय पंजाब को जीत के लिए 74 गेंद पर 140 रन की जरूरत थी। उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंद में नाबाद 101 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिला दी। इस पारी के बाद मिलर पूरे भारत में पहचाने जाने लगे थे और उन्हें किलर मिलर नाम दिया गया था।
विज्ञापन
2022 में फिर दोहराया कारनामा
नौ साल बाद फिर से मिलर ने अपना ही कारनामा दोहराया है। चेन्नई के खिलाफ मैच में उनकी टीम गुजरात को जीत के लिए 170 रन का लक्ष्य मिला था। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस 16 रन बनाकर तीन विकेट गंवा चुकी थी। मिलर बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए तब उनकी टीम को जीत के लिए 97 गेंद पर 154 रन की जरूरत थी। अब डेविड मिलर ने ताबड़तोड़ अंदाज में रन बनाए और 51 गेंद में नाबाद 94 रन की पारी खेली। उन्हें राशिद खान का भी साथ मिला, जिन्होंने 21 गेंद में 40 रन बनाए। राशिद आउट हो गए, लेकिन मिलर गुजरात को जीत दिलाकर ही वापस लौटे।
गुजरात की इस जीत से साथ ही मिलर ने नौ साल पुरानी अपनी पारी की यादें ताजा कर दीं। उन्हें एक साथ कई अवॉर्ड मिले।