{"_id":"59017b214f1c1b9228c0e851","slug":"darren-sammy-joins-kings-xi-punjab-squad-for-ipl-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL-10: किंग्स इलेवन पंजाब से जुड़ा दो बार वर्ल्ड कप जीतने वाला खिलाड़ी ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL-10: किंग्स इलेवन पंजाब से जुड़ा दो बार वर्ल्ड कप जीतने वाला खिलाड़ी
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
Updated Thu, 27 Apr 2017 10:35 AM IST
विज्ञापन
डैरेन सैमी
- फोटो : Cricket Country
कैरेबियाई ऑलराउंडर डैरेन सैमी मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम से जुड़ गए हैं। 33 वर्षीय सैमी अपनी पुरानी टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में वो शामिल क्यों नहीं हो सके।
दो बार के टी-20 वर्ल्डकप विजेता सैमी को इस साल आईपीएल नीलामी में 30 लाख रुपए में खरीदा गया था। इससे पहले सैमी हॉन्ग-कॉन्ग की लीग ट्वेंटी-20 ब्लिट्ज का हिस्सा बने थे।
विज्ञापन
बता दें कि सैनी के पास 242 टी-20 मैचों की विस्तृत अनुभव है। उन्होंने 20.61 की औसत से 2927 रन बनाए हैं और 7.85 की इकोनॉमी से 154 विकेट भी झटके हैं। 2016 में विश्वविजेता बनी वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा रहे सैमी को बोर्ड ने कप्तानी से हटा दिया। इसके बाद से लेकर अभी तक उनका चयन नहीं हुआ। संभव है कि सैमी टीम में मार्कस स्टोइनिस की जगह शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
.@darensammy88 hits the @lionsdenkxip nets in Mohali VIVO #IPL 2017 pic.twitter.com/lVd2acH8z1
— IndianPremierLeague (@IPL) April 26, 2017विज्ञापन