फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लेहमन को बनाया गया कासिम सुलेमानी, अमेरिका के खिलाफ ट्वीट देख हैकिंग से घबराए पूर्व क्रिकेटर

Tue, 07 Jan 2020 07:02 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 07 Jan 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
Darren Lehmann Twitter account name changed to Qasem Soleimani
कासिम सुलेमानी और डैरन लेहमन - फोटो : ट्विटर

ईरान की सत्ता में दूसरे सबसे शक्तिशाली जनरल रहे कासिम सुलेमानी को राजधानी तेहरान में अंतिम विदाई दी गई। जनरल के अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोगों का हुजूम सड़कों पर उमड़ पड़ा था। इस दौरान लोगों में गम था और गुस्सा था। अमेरीकी हमले में मारे गए कासिम सुलेमानी के नाम से अब हैकर्स ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और कोच रहे डैरेन लेहमन के ट्विटर अकाउंट को हैक कर लिया।

Darren Lehmann Twitter account name changed to Qasem Soleimani
जनरल कासिम सुलेमानी - फोटो : PTI

इतना ही नहीं साइबर अपराधियों ने डैरेन लेहमन के टि्वटर अकाउंट से इसके बाद अमेरिका-ईरान वाले एक के बाद कुछ ट्वीट भी कर दिए। इस घटना के बाद जब उनके टि्वटर अकाउंट को दुरुस्त कर दिया गया, तो मंगलवार को उन्होंने हैकिंग की इस घटना पर एक के बाद तीन ट्वीट किए। इतना ही नहीं, कुछ न्यूज वेबसाइटों को टैग भी किया गया।

Darren Lehmann Twitter account name changed to Qasem Soleimani
डैरेन लेहमन

इन तीन ट्वीट की सीरीज में लेहमैन ने लिखा, 'सभी को नमस्ते, जैसा कि आपको शायद पता ही होगा, बीती रात जब हम अपना BBL गेम खेल रहे थे, किसी ने मेरा अकाउंट हैक कर लिया। दुर्भावना से प्रेरित और दुख देने वाले कुछ ट्वीट कर दिए। इनमें जिन शब्दों और भावनाओं का इस्तेमाल किया गया निश्चिततौर पर वे ऐसे थे जिन्हें मैं कभी भी समर्थन नहीं करूंगा।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Darren Lehmann Twitter account name changed to Qasem Soleimani
डैरेल लेहमन

इस 49 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'अपने नाम पर इन दुखदाई और भयानक विचारों को देखने के बाद मैं और मेरा परिवार इससे बहुत दुखी हैं। मैंने अब तय किया है कि अब कुछ समय के लिए मैं सोशल मीडिया से दूर रहूंगा। मैं आपकी समझदारी की तारीफ करता हूं इसके अलावा इस घटना के चलते किसी को भी अनावश्यक रूप से दुख पहुंचा हो तो मैं उनसे माफी मांगता हूं।'
 

विज्ञापन
Darren Lehmann Twitter account name changed to Qasem Soleimani
डैरेन लेहमन - फोटो : ट्विटर

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और डेक्कन चार्जर्स जैसी चैंपियन टीम के सदस्य रहे लेहमन ने इस कड़ी में अपने तीसरे और अंतिम ट्वीट में लिखा, 'मुझे जैसे ही मैच के बाद इस घटना का पता चला तो मैंने तुरंत टि्वटर को इसकी जानकारी दी और उसने इसे दुरुस्त करने में सुबह तक का समय लिया। इस बेहद खराब अनुभव में मदद करने के लिए ब्रिसबेन हीट और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के स्टाफ को धन्यवाद।'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed