{"_id":"5af31b494f1c1b3b0a8b9383","slug":"darren-lehmann-gets-new-role-for-cricket-australia-after-ball-tampering-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब यह काम करेंगे डेरेन लेहमन, बॉल टेंपरिंग मामले में मजबूरन छोड़ना पड़ा था AUS कोच पद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अब यह काम करेंगे डेरेन लेहमन, बॉल टेंपरिंग मामले में मजबूरन छोड़ना पड़ा था AUS कोच पद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 09 May 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
बॉल टेंपरिंग केस के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कोच पद से इस्तीफा देने को मजबूर हुए डेरेन लेहमन अब एक नई जिम्मेदारी में नजर आएंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को जानकारी दी कि अब लेहमन राष्ट्रीय परफॉर्मेंस कार्यक्रम के तहत युवा प्रतिभा को निखारने का काम करेंगे।
विज्ञापन
इस नई भूमिका में लेहमन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय परफॉर्मेंस कार्यक्रम के मुख्य कोच ट्राय कूली के अंतर्गत काम करेंगे। लेहमन को 2019 तक ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीम का मुख्य कोच बनाया गया था, लेकिन मार्च में केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉल टेंपरिंग केस के सामने आते ही उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
विज्ञापन
बॉल टेंपरिंग में स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन बैनक्रॉफ्ट के फंसने के बाद से लगातार कोच डेरेन लेहमन की आलोचना हो रही थी। इसके बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। सीए के अनुसार लेहमन अक्टूबर तक अपने नए पद पर काम करेंगे।
विज्ञापन