फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Darren Gough says Dom Sibley proved he could play spin after scoring freely against Ashwin in county game

ENGvWI: 'जो अश्विन के खिलाफ दोहरा शतक लगा सकता है उस पर शक नहीं करना चाहिए'

Mon, 27 Jul 2020 02:48 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 27 Jul 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
Darren Gough says Dom Sibley proved he could play spin after scoring freely against Ashwin in county game
रवि अश्विन - फोटो : ट्विटर

इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज डेरेन गॉ ने सलामी बल्लेबाज डोम सिब्ले की स्पिन गेंदबाजी को खेलने की क्षमता की सरहाना करते हुए कहा कि अगर वह काउंटी क्रिकेट में भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ दोहरा शतक बना सकते हैं तो दुनिया के किसी भी स्पिनर का सामना कर सकते हैं। चौबीस साल के सिब्ले ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में एक शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं। धीमी बल्लेबाजी के कारण हालांकि उनकी आलोचना भी हुई है।

विज्ञापन


वेस्टइंडीज ने मैच के तीसरे दिन रविवार को जब स्पिनरों को आक्रमण पर लगाया तो सिब्ले थोड़े संघर्ष करते दिखे। गॉ ने ‘स्काई स्पोर्ट्स’ से कहा, 'लोग मुझे बताते रहे कि वह स्पिन के खिलाफ सहज नहीं है। मैंने पहले भी कहा है कि उसने अश्विन के खिलाफ दोहरा शतक बनाया है। अश्विन अभी सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में से एक है। उसने (सिब्ले) उनके खिलाफ दोहरा शतक बनाया है और मैदान के हर तरफ शॉट लगाए थे। अगर वह अश्विन के खिलाफ खेलते हुए दोहरा शतक बना सकता है तो मेरे लिए यह काफी हैं।’
विज्ञापन


वारविकशर की तरफ से खेलते हुए सिब्ले ने नॉटिंघमशर के खिलाफ नाबाद 215 रन बनाए थे। नॉटिंघमशर की टीम में अश्विन भी थे।इंग्लैंड के लिए 58 टेस्ट में 229 विकेट लेने वाले गॉ का मानना है कि सिब्ले की लंबी पारी खेलने की क्षमता, उन्हें पूर्व दिग्गजों माइकल आथर्टन और एलिस्टेयर कुक जैसा बनाती है जहां वह शीर्ष क्रम में अपना प्रभाव छोड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गॉ ने कहा, 'मैं उसे पसंद करता हूं, उसे आउट होना पसंद नहीं है। हम ऐसे ही बल्लेबाज को ढूंढ रहे थे। हम शीर्ष क्रम पर आथर्टन या कुक जैसे बल्लेबाजों के बारे में बात करते हैं, हमें ऐसा बल्लेबाज मिल गया है, सिबले ने यह साबित किया है कि वह शीर्ष क्रम पर खेलते हुए समय बिता सकता है। हमारे पास कई खिलाड़ी है जो रनगति को बढ़ा सकते है। हमें ऐसे बल्लेबाज चाहिए जो नई गेंद की चमक कम कर सकें।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed