फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Daren Sammy wishes independence day to india after pakistan gets involved in Controversy

Daren Sammy Controversy: पाकिस्तान और भारत को आजादी की शुभकामनाएं देकर फंसे सैमी, फैंस बोले- ये भेदभाव क्यों ?

Mon, 15 Aug 2022 07:36 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 15 Aug 2022 07:36 PM IST
सार

सैमी ने भारत से पहले पाकिस्तान को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उनके हाथ में पाकिस्तान का झंडा दिख रहा था। हालांकि, भारत के लिए उन्होंने ऐसा नहीं किया और भारतीय फैंस ने उनकी क्लास लगा दी। 
 

विज्ञापन
Daren Sammy wishes independence day to india after pakistan gets involved in Controversy
डैरेन सैमी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की आजादी के 75 साल पूरे हो चुके हैं और 76वें स्वतंत्रता दिवस पर कई विदेशी खिलाड़ियों ने भी भारतीयों को शुभकामनाएं दी हैं। वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर डैरेन सैमी ने भी सभी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं, लेकिन इसी वजह से वो विवादों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस ने जमकर उनकी क्लास लगाई है। सैमी ने भारत से पहले पाकिस्तान को भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी थीं। दोनों देशों को शुभकामनाएं देने में काफी अंतर था। इसी वजह से उन पर निशाना साधा जा रहा है। 
विज्ञापन


भारतीय फैंस ने सैमी से कहा है कि वो दोनों देशों को शुभकामनाएं देने में भेदभाव क्यों कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों ने उनके पाकिस्तान प्रेम पर भी सवाल खड़े किए हैं। 
विज्ञापन

क्या है मामला ?
भारत से पहले 14 अगस्त को पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर सैमी ने अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उनके हाथ में पाकिस्तान का झंडा दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा था "पाकिस्तान को 75वें स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं।" इसके बाद सैमी ने 15 अगस्त को भारतीयों को शुभकामनाएं देते हुए अपनी एक फोटो शेयर की, लेकिन इस बार उनके हाथ में भारत का झंडा नहीं था। यह फोटो वेस्टइंडीज के टी20 विश्व कप जीतने के बाद की थी। इसके साथ ही उन्होंने लिखा "भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। वह जगह जहां मैने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला।"

भारतीय फैंस को सैमी की यह पोस्ट पसंद नहीं आई और कई लोगों ने यह सवाल किया कि वो दोहरा रवैया क्यों अपना रहे हैं। वो पाकिस्तान के झंडे के साथ फोटो शेयर कर रहे हैं, लेकिन भारत का झंडा उनके हाथ में नहीं है। 



एक यूजर से पूछा "भारत का झंडा कहां है, पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर आप गर्व के साथ पाकिस्तान का झंडा लिए हुए थे।"



एक अन्य यूजर ने लिखा, ये तो नाइंसाफी है भाई, हमारे साथ, हमें दुःख है आप से पाकिस्तान के लिए कुछ और भारत के लिए कुछ।



ट्विटर यूजर ने लिखा, यह आदमी बस सबका ध्यान अपनी ओर खींचना चाहता है... यह उसी तरह का है जैसे पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था।

पाकिस्तान में सम्मानित हो चुके हैं सैमी
डैरेन सैमी आईपीएल में बहुत सफल नहीं रहे थे। इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग में खेलना शुरू कर दिया। वो कई बार पाकिस्तान की तारीफ कर चुके हैं और उन्होंने पाकिस्तान नागरिकता का सर्वोच्च सम्मान 'सितारा ए पाकिस्तान' भी मिला हुआ है। यह सम्मान मिलने के बाद सैमी ने लिखा था "क्रिकेट की वजह से वो दुनिया के कई बेहतरीन देशों में जा पाए और वहां खेल पाए। पाकिस्तान इनमें से एक है। एक जगह जो हमेशा मुझे घर का एहसास दिलाती है। पाकिस्तान सरकार और यहां के लोगों से 'सितारा ए पाकिस्तान' सम्मान हासिल करना गर्व का विषय है। धन्यवाद"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed