फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Danish Kaneria to Nick Compton for calling Kohli a foul-mouthed cricketer

IND vs ENG: कॉम्पटन ने कोहली को बताया था 'गाली-गलौच' करने वाला क्रिकेटर, अब कनेरिया यह कहकर लगाई लताड़

Thu, 19 Aug 2021 07:35 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 19 Aug 2021 07:35 PM IST
सार

कनेरिया ने कोहली को 'गाली-गलौच' करने वाले क्रिकेटर कहने वाले इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर निक कॉम्पटन जमकर लताड़ लगाई है।

विज्ञापन
Danish Kaneria to Nick Compton for calling Kohli a foul-mouthed cricketer
कनेरिया, कॉम्पटन और विराट - फोटो : social media

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया भारतीय कप्तान के समर्थन में उतरे हैं। कनेरिया ने कोहली को 'गाली-गलौच' करने वाले क्रिकेटर कहने वाले इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर निक कॉम्पटन जमकर लताड़ लगाई है। पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर ने निक कॉम्पटन को करारा जवाब देते हुए कहा है कि क्या इंग्लैंड हमेशा दूसरे देशों पर शासन करना चाहता है? दरअसल, हुआ यूं कि कॉम्पटन ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को एक ट्वीट के जरिए बदतमीजी (गाली-गलौच) करने वाला क्रिकेटर बताया। उन्होंने इंग्लैंड के 2012 के भारत दौरे के दौरान कोहली से गंभीर दुर्व्यवहार का सामना करने का दावा किया और जो रूट, केन विलियमसन जैसे अन्य खिलाड़ियों को शांत और स्तरीय कप्तान करार दिया। निक की ये बातें दानिश कनेरिया को अच्छी नहीं लगी और उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। 

विज्ञापन



 

क्या आपको हर समय शासन करना है?

कनेरिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'क्या इंग्लैंड हमेशा दूसरे देशों पर शासन करना चाहता है। उन्होंने कहा, 'इंग्लैंड के एक पूर्व क्रिकेटर हैं, जो विराट कोहली के आक्रामकता दिखाने के तरीके से निराश है। क्या यह ठीक है और जब आप इसे करते हैं तब? क्या आपको हर समय शासन करना है? जब भी आपके खिलाफ कोई बड़ी टीम होती है, तो वे आप उन्हें नीचा दिखाने के लिए वही हथकंडा अपनाते हैं, जो आप इतने सालों से उनके खिलाफ इस्तेमाल कर रहे हैं। कनेरिया ने आगे कहा, 'आपने ही इसकी शुरुआत की थी जब जसप्रीत बुमराह बल्लेबाजी करने उतरे थे। जोस बटलर ने पहले बुमराह से कुछ कहा था और फिर अन्य खिलाड़ी भी इसमें शामिल हो गए थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली ने नहीं किया किसी अभद्र भाषा का इस्तेमाल

कनेरिया ने आगे कहा, 'कोहली कप्तान के रूप में सिर्फ आक्रामकता दिखा रहे थे और भीड़ उनका समर्थन कर रही थी। गाली-गलौज की बात करें तो हमने क्रिकेट खेला है और जब तक जरा सी भी मजाक न हो तब तक मजा नहीं आता। मुझे नहीं लगता कि कोहली ने किसी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। कोहली ने जो आक्रामकता दिखाई, उसने भारत को यह टेस्ट मैच जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।' बता दें कि टीम इंडिया ने लार्ड्स में मेजबान इंग्लैंड को 151 रनों से हाराकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मैच 25 जुलाई से लीड्स में खेला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed