{"_id":"66dc5157a75de1dcee031bdb","slug":"danish-kaneria-feels-that-pakistan-needs-a-tough-coach-like-gautam-gambhir-after-their-poor-performances-2024-09-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pakistan Cricket: 'पाकिस्तान को गंभीर जैसे सख्त कोच की जरूरत', इस पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर ने दिया सुझाव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Pakistan Cricket: 'पाकिस्तान को गंभीर जैसे सख्त कोच की जरूरत', इस पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर ने दिया सुझाव
Sat, 07 Sep 2024 06:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 07 Sep 2024 06:43 PM IST
सार
पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से अच्छा नहीं रहा है। पिछले साल वनडे विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान ने गैरी कस्टर्न को सीमित प्रारूप का जबकि जेसन गिलेस्पी को टेस्ट प्रारूप का कोच नियुक्त किया था। हालांकि, यह परिवर्तन भी टीम के काम नहीं आ सका।
विज्ञापन
गौतम गंभीर
- फोटो : Screen Grab
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान टीम के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने सुझाव दिया है कि पाकिस्तान को मैदान के अंदर और बाहर के मामले सुलझाने के लिए गौतम गंभीर जैसे सख्त कोच की जरूरत है। पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से अच्छा नहीं रहा है। पिछले साल वनडे विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान ने गैरी कस्टर्न को सीमित प्रारूप का जबकि जेसन गिलेस्पी को टेस्ट प्रारूप का कोच नियुक्त किया था। हालांकि, यह परिवर्तन भी टीम के काम नहीं आ सका और टीम को टी20 विश्व कप में करारी हार का सामना करना पड़ा और वह ग्रुप चरण से ही बाहर हो गई थी।
विज्ञापन
पाकिस्तान की हार का सिलसिला यहीं नहीं थमा, उसे हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में अपने घर में 0-2 की हार का सामना करना पड़ा। एक चैनल से बात करते हुए कनेरिया ने कहा कि पाकिस्तान में सब कुछ हल्के में लिया जा रहा है और वे बस लगातार कप्तान बदल रहे हैं। कनेरिया ने कहा कि अगर वह किसी को कप्तान बना रहे हैं तो उसे कम से कम एक साल तक टीम की अगुआई करने देना चाहिए और कोच को कुछ कड़े फैसले लेने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
'कप्तान का समर्थन करना चाहिए'
कनेरिया ने कहा, सब कुछ हल्के में लिया जा रहा है। इसी कारण पाकिस्तान क्रिकेट का प्रदर्शन गिरता जा रहा है और वे बस कप्तान ही बदल रहे हैं। ये काम नहीं करेगा, आपको अपने कप्तान का समर्थन करना चाहिए। एक कप्तान को एक साल तक जिम्मेदारी दो, इसके बाद उससे पूछो कि एक साल में आपने क्या किया बताएं। उसे आश्वन दो कि आपको कोई कुछ नहीं बोलेगा, आपको मेरा पूरा समर्थन है। अगर आप प्रदर्शन नहीं करेंगे तो बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। आपको इस तरह के कठिन निर्णय लेने होंगे। अगर आप कठिन फैसले नहीं लेंगे तो चीजें नहीं बदलेंगी।

'गंभीर स्पष्ट बोलते हैं'
कनेरिया का मानना है कि भारत जैसी भारत जैसे देश इसलिए सफल हैं क्योंकि उनके पास गौतम गंभीर जैसा कोच है जो स्पष्ट बोलता है। उन्होंने कहा, क्यों अन्य टीमें अच्छा कर रही हैं? क्यों भारतीय टीम बेहतर कर रही है? उनके पास राहुल द्रविड़ थे जो टीम के साथ अच्छी तरह काम करते थे और अब उनके पास गंभीर है जो एक बेहतरीन क्रिकेटर और इंसान हैं। वह स्पष्ट बोलते हैं। वह पीछे नहीं बोलते, आपको ऐसा ही होना चाहिए। आपको मजबूत रहना होता है और सामने ही निर्णय लेने होते हैं।