फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CWC Qualifiers Sikandar Raza hits fastest century in ODIs for Zimbabwe team gets second consecutive win

CWC Qualifiers: सिकंदर रजा ने जिम्बाब्वे के लिए वनडे में लगाया सबसे तेज शतक, टीम को मिली लगातार दूसरी जीत

Wed, 21 Jun 2023 10:08 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे Published by: रोहित राज Updated Wed, 21 Jun 2023 10:08 AM IST
सार

सिकंदर रजा के शतक की मदद से जिम्बाब्वे ने 316 रन के लक्ष्य को महज 40.5 ओवर में सफलतापूर्वक हासिल कर लिया। ग्रुप-ए में जिम्बाब्वे की यह लगातार दूसरी जीत है।

विज्ञापन
CWC Qualifiers Sikandar Raza hits fastest century in ODIs for Zimbabwe team gets second consecutive win
सिकंदर रजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिकंदर रजा ने जिम्बाब्वे की ओर से वनडे में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने मंगलवार (20 जून) को आईसीसी वनडे विश्व कप क्वालीफायर में नीदरलैंड के खिलाफ 54 गेंद पर नाबाद 102 रन बनाए। सिकंदर रजा के शतक की मदद से जिम्बाब्वे ने 316 रन के लक्ष्य को महज 40.5 ओवर में सफलतापूर्वक हासिल कर लिया। ग्रुप-ए में जिम्बाब्वे की यह लगातार दूसरी जीत है।
विज्ञापन


इस जीत ने ग्रुप-ए में नेपाल पर शुरुआती जीत के बाद जिम्बाब्वे को सुपर सिक्स में जगह बनाने की दौड़ में अच्छी स्थिति में छोड़ गया। दूसरे मैच में, नेपाल ने शुरूआती हार से वापसी करते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की। उसने अमेरिका को छह विकेट से हरा दिया। भीम शर्की इस मैच के हीरो थे। उन्होंने नाबाद 77 रन बनाए। नेपाल ने अमेरिका के खिलाफ 211 रनों लक्ष्य हासिल किया।
विज्ञापन


55 गेंद शेष रहते जीता जिम्बाब्वे
नेपाल के खिलाफ 291 रनों का पीछा करने के दो दिन बाद ही जिम्बाब्वे को उससे बड़ा लक्ष्य मिल गया। पिछले मैच में सीन विलियम्स और क्रेग इर्विन ने कमाल किया तो इस बार सिकंदर रजा की बारी थी। सीन विलियम्सन ने 91 तो क्रेग इर्विन ने 50 रन की पारी खेलकर टीम को अच्छी शुरुआत दी। इसके बाद सिकंदर रजा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए टीम को 55 गेंद शेष रहते जीत दिला दी। जिम्बाब्वे ने 40.5 ओवर में चार विकेट पर 319 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेंदबाजी में भी चमके सिकंदर
इससे पहले नीदरलैंड की टीम ने 50 ओवर में छह विकेट पर 315 रन बनाए। उसके लिए विक्रमजीत सिंह ने 88 और कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 83 रन बनाए। मैक्स ओडाउड ने 59 रन बनाए। वहीं, साकिब जुल्फिकार ने आखिरी ओवरों में तेजी से 31 गेंद पर 34 रन बनाए। जिम्बाब्वे के लिए सिकंदर रजा ने गेंदबाजी में भी कमाल किया। उन्होंने चार विकेट लिए। नगरवा को दो सफलता मिली।

नेपाल के लिए जहांगीर ने लगाया शतक
नेपाल की बात करें तो उसे अमेरिका के खिलाफ मैच में जीत की आवश्यकता थी। पिछले मैच में उसे जिम्बाब्वे ने हराया था। नेपाल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। अमेरिका की टीम 49 ओवर में 207 रन पर सिमट गई। उसके लिए शायन जहांगीर ने सबसे ज्यादा नाबाद 100 रन बनाए। 79 गेंद की पारी में उन्होंने 10 चौके और तीन छक्के लगाए। सुशांत मोदानी ने 42 रन बनाए। वहीं, गजानंद सिंह ने 26 रन का योगदान दिया। नेपाल के लिए करण केसी ने 33 रन देकर चार विकेट लिए।


208 रन के लक्ष्य को नेपाल ने 43 ओवर में हासिल कर लिया। उसने चार विकेट पर 211 रन बना लिए। नेपाल के लिए भीम शर्की ने सबसे ज्यादा नाबाद 77 रन बनाए। कुशल भूर्तल और दीपेंदर सिंह ने 39-39 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed