फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cuttack gets first SL ODI, Ranchi last at 16th.

वनडे सीरीज के लिए कार्यक्रम तय, 2 को होगा पहला मैच

Sat, 25 Oct 2014 03:14 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 25 Oct 2014 03:14 PM IST
विज्ञापन
Cuttack gets first SL ODI, Ranchi last at 16th.
बीसीसीआई ने श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के अचानक भारत दौरा रद्द किए जाने के बाद बीसीसीआई ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) से अपनी टीम को भारत भेजने का अनुरोध किया था जिसे उन्होंने वनडे सीरीज खेलने के वास्ते हामी भर दी।

आनन-फानन में तैयार किए गए कार्यक्रम की शुरुआत 30 अक्टूबर से होगी, जिसमें श्रीलंका की टीम भारत-ए के साथ एक अभ्यास मैच खेलेगी। सीरीज के सभी पांचों मैच डेनाइट होंगे।
विज्ञापन

इसके बाद सीरीज का पहला वनडे मैच कटक में 2 नवंबर को खेला जाएगा। जबकि अंतिम मैच 16 नवंबर को होगा।

ईडन गार्डंस के 150वें साल पर होगा वनडे मैच

Cuttack gets first SL ODI, Ranchi last at 16th.
घोषित कार्यक्रम के अनुसार वनडे सीरीज का दूसरा मैच अहमदाबाद में 6 को, तीसरा मैच हैदराबाद में 9 को और चौथा मैच 13 नवंबर को खेला जाएगा। जबकि सीरीज का अंतिम मैच 16 नवंबर को रांची में खेला जाना है। श्रीलंका की टीम 18 नवंबर को कोलंबो के लिए रवाना हो जाएगी।

श्रीलंका के भारत दौरे पर आने के बदले में अगले साल जुलाई-अगस्त में टीम इंडिया श्रीलंका का दौरा करेगी। श्रीलंका को अगले साल भारत के दौरे पर आना था लेकिन बीसीसीआई ने दौरे को स्वैप कराने की श्रीलंका बोर्ड के प्रस्ताव को मान लिया और अब भारत अगले साल वहां पर जाएगी।

कटक जहां वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत को एकमात्र ट्वंटी-20 मैच खेलना था, वहीं विंडीज के खिलाफ सीरीज के अंतिम मैच की मेजबानी कोलकाता के ईडन गार्डंस को सौंपी गई थी। कोलकाता का यह ऐतिहासिक मैदान अपने 150 साल पूरे करने का जश्न मना रहा है। विंडीज के कारण यह जश्न गड़बड़ हो गया था लेकिन श्रीलंका के खिलाफ सीरीज का चौथा मिलने से वह इसका जश्न मना सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed