फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CSK vs RR IPL 2020: Match preview and prediction of rajasthan royals and chennai super kings 

IPL 2020, CSK vs RR: धोनी और स्मिथ होंगे आमने-सामने, राजस्थान और CSK के बीच होगी जोरदार भिड़ंत

Mon, 19 Oct 2020 06:40 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 19 Oct 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
CSK vs RR IPL 2020: Match preview and prediction of rajasthan royals and chennai super kings 
csk vs rr

CSK vs RR: आईपीएल 2020 का 37वां मुकाबला सोमवार को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें अपना 10वां मैच खेलने उतरेंगी। दोनों टीमों के बीच का यह मुकाबला अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। 

विज्ञापन


दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच हार चुकी है। राजस्थान को बैंगलोर ने सात विकेट से तो चेन्नई को दिल्ली ने पांच विकेट से करारी शिकस्त दी थी। इस सीजन में दोनों टीमों ने अभी तक नौ-नौ मैच खेले हैं, जिनमें राजस्थान ने केवल तीन मैचों में जीत दर्ज की है जबकि छह में उसे हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई ने भी इतने ही मैच जीते हैं। अंकतालिका में दोनों टीमों के अंक बराबर हैं, लेकिन चेन्नई छठे पायदान पर राजस्थान सातवें पर। 
विज्ञापन


आईपीएल के 13वें सीजन में दोनों टीमों की स्थिति लगभग एक जैसी है। दोनों ने शुरुआत तो अच्छी की थी मगर बाद में लय बरकरार नहीं रख पाई। बेन स्टोक्स के आने से टीम निश्चित ही मजबूत हुई है लेकिन बटलर और स्टोक्स की सलामी जोड़ी को पिच पर टिककर खेलना होगा। वहीं स्टीव स्मिथ, संजू सैमसन शुरुआती मैचों में चलने के बाद फ्लॉप रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ, चेन्नई में पिछले मैच में सैम करन शून्य पर आउट हो गए थे। फाफ डुप्लेसिस और शेन वॉटसन उस तरह से प्रदर्शन करने में असफल रहे हैं। सलामी जोड़ी टीम को मजबूत शुरुआत देने में नाकाम रही है। वहीं टीम की सबसे बड़ी ताकत स्पिन गेंदबाज अभी तक अपने रोल को बखूबी अदा नहीं कर सके हैं। दोनों ही टीमें आईपीएल में अबतक कुल 23 बार एक दूसरे से भिड़ चुकी हैं, जिसमें से 14 बार जीत चेन्नई सुपर किंग्स के हाथ लगी है, जबकि 9 बार राजस्थान ने मैच को अपने नाम किया है। 

दोनों ही टीमों की संभावित XI

राजस्थान रॉयल्स: बेन स्टोक्स, रॉबिन उथप्पा, संजू सैमसन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोस बटलर, राहुल तेवतिया, रियान पराग, जोफ्रा आर्चर, कार्तिक त्यागी, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट/वरुण एरोन

चेन्नई सुपरकिंग्स: सैम करन, फाफ डुप्लेसिस, शेन वॉट्सन, अंबाती रायुडू, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रविंद्र जडेजा, केदार जाधव, जोश हेजलवुड, करन शर्मा, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed