फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CSK vs RCB IPL 2022 Live Streaming Telecast Channel: When, Where and How to Watch Chennai Super Kings vs Royal Challengers Bangalore Online

CSK vs RCB IPL 2022 Live Streaming: पहली जीत के इरादे से उतरेगी चेन्नई, जानें कब, कहां और कैसे देंखें लाइव मैच

Tue, 12 Apr 2022 04:13 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 12 Apr 2022 04:13 PM IST
सार

चेन्नई के लिए धोनी और शिवम दुबे भी सही तरीके से मैच खत्म करने की कोशिश करेंगे। ऐसे में दोनों टीमों के बीच बेहतरीन मुकाबला होना तय है। आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट से जुड़ी सारी जानकारी

विज्ञापन
CSK vs RCB IPL 2022 Live Streaming Telecast Channel: When, Where and How to Watch Chennai Super Kings vs Royal Challengers Bangalore Online
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आरसीबी के खिलाफ चेन्नई की टीम इस सीजन की पहली जीत हासिल करना चाहेगी। हर्षल पटेल के न होने से आरसीबी की गेंदबाजी कमजोर है और चेन्नई इसका फायदा उठाकर जीत हासिल करना चाहेगी। इस सीजन चेन्नई की टीम चार मैच खेल चुकी है और सभी में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं आरसीबी की टीम पहला मैच पंजाब के खिलाफ हारी थी। इसके बाद लगातार तीन मैच जीत चुकी है। चेन्नई की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों शानदार है। खासकर दिनेश कार्तिक बहुत बेहतरीन तरीके से मैच खत्म कर रहे हैं। 
विज्ञापन


चेन्नई के लिए धोनी और शिवम दुबे भी सही तरीके से मैच खत्म करने की कोशिश करेंगे। ऐसे में दोनों टीमों के बीच बेहतरीन मुकाबला होना तय है। आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
विज्ञापन

कब होगा चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला? 
चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला 12 अप्रैल यानी मंगलवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच?
चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच यह मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला?
चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम सात बजे होगा और पहली गेंद साढ़े सात बजे फेंकी जाएगी। 

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
आईपीएल के प्रसारण अधिकार स्टार नेटवर्क के पास है। इसलिए इस मैच का प्रसारण भी स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं।
विज्ञापन

कहां देख सकते हैं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
आईपीएल के सभी मुकाबलों की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।     

फ्री में कैसे देख सकते हैं मुकाबला?
यह मुकाबला जियो टीवी और एयरटेल टीवी के जरिए मुफ्त में भी देखा जा सकता है। अगर आपके पास जियो की सिम है तो आप जियो टीवी में यह मैच मुफ्त में देख सकते हैं। वहीं एयरटेल की सिम होने पर एयरटेल टीवी में यह मुकाबला देखा जा सकता है। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

चेन्नई की संभावित टीम
ऋतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, मोईन अली, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा (कप्तान), शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, क्रिस जॉर्डन, मुकेश चौधरी, महेश तीक्षणा / ड्वेन प्रिटोरियस / एडम मिल्ने। 

बैंगलोर की संभावित टीम
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, डेविड विली, वनिंदू हसरंगा, सिद्धार्थ कौल, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed