{"_id":"62738e2c8ecae20e673cd343","slug":"csk-vs-rcb-chennai-super-kings-captain-ms-dhoni-blames-batters-for-loss-againt-royal-challengers-bangalore","type":"story","status":"publish","title_hn":"CSK vs RCB: आरसीबी से मिली हार पर भड़के कप्तान धोनी, बल्लेबाजों से जताई नाराजगी, बताई कहां हुई चूक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CSK vs RCB: आरसीबी से मिली हार पर भड़के कप्तान धोनी, बल्लेबाजों से जताई नाराजगी, बताई कहां हुई चूक
Thu, 05 May 2022 02:13 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 05 May 2022 02:13 PM IST
सार
चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल के मौजूदा सीजन में एक और हार का सामना करना पड़ा। बुधवार को पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले गए मैच उसे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों झेलनी पड़ी। चेन्नई की टीम बैंगलोर के 174 रन के लक्ष्य को हासिल करने से चूक गई।
विज्ञापन
चेन्नई सुपर किंग्स
- फोटो : twitter@ChennaiIPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल के मौजूदा सीजन में एक और हार का सामना करना पड़ा। बुधवार को पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले गए मैच उसे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों झेलनी पड़ी। चेन्नई की टीम बैंगलोर के 174 रन के लक्ष्य को हासिल करने से चूक गई। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम मजबूत शुरुआत के बावजूद 160 रन ही बना पाई और 13 रन से मैच गंवा बैठी। हार के साथ ही सीएसके के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद भी अब खत्म हो गई।
विज्ञापन
चेन्नई के कप्तान धोनी ने मैच के बाद बल्लेबाजों के प्रदर्शन से नाखुशी जताई। धोनी ने बल्लेबाजों को हार का जिम्मेदार ठहराया और कहा, "हमने उन्हें अच्छे स्कोर पर रोका था लेकिन बल्लेबाज़ों ने निराश किया। जब आप 20 ओवर गेंदबाज़ी और फ़ील्डिंग कर के आए हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि पिच कैसा खेल रही है।"
विज्ञापन
उन्होंने बल्लेबाजों के शॉट चयन पर भी सवाल उठाए और कहा, "लक्ष्य का पीछा करना माइंड गेम और कैल्कुलेशन का भी खेल है, वह हमारे बल्लेबाज़ नहीं कर पाए।"
टीम के प्रदर्शन और आगे के मैचों के लिए धोनी ने कहा, "पिच काफ़ी अच्छी थी और बल्लेबाज़ी के लिए अच्छी होती चली गई। हम अपनी ख़ामियों पर ध्यान दे रहे हैं ना कि अंक तालिका में हम किस स्थान पर हैं।"
विज्ञापन
चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन में दो बार कप्तान बदल चुकी है। सीजन की शुरुआत में धोनी ने रविंद्र जडेजा को कप्तानी सौंप दी थी। लेकिन आठ मैचों के बाद जडेजा ने कप्तानी छोड़ दी और टीम की कमान फिर से एमएस धोनी के हाथों में आ गई।चेन्नई की टीम इस सीजन में 10 मैच में तीन मैच ही जीत पाई है और फिलहाल छह अंकों के साथ नौवें स्थान पर है।