फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CSK vs LSG Match Report as Rain washed chennai Super kings and Lucknow Super Giants Match points Table Update

CSK vs LSG: बारिश की भेंट चढ़ा लखनऊ-चेन्नई का मैच, दोनों टीम को एक प्वाइंट, अंक तालिका में राजस्थान को नुकसान

Wed, 03 May 2023 08:39 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 03 May 2023 08:39 PM IST
सार

चेन्नई और लखनऊ का मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद राजस्थान की टीम को अंक तालिका में नुकसान हुआ है और यह टीम चौथे स्थान पर आ गई है। वहीं, लखनऊ सुपर जाएंट्स अब दूसरे स्थान पर है। 

विज्ञापन
CSK vs LSG Match Report as Rain washed chennai Super kings and Lucknow Super Giants Match points Table Update
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपरजाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2023 में लखनऊ और चेन्नई के मुकाबले में पहली बार ऐसा हुआ जब कोई भी टीम जीत नहीं हासिल कर सकी और दोनों टीमों के बीच एक-एक अंक बांटना पड़ा। इस मैच से पहले ही बारिश की आशंका जताई जा रही थी और हुआ भी ऐसा ही। लखनऊ की पारी खत्म होने से ठीक पहले बारिश आ गई और खेल रोकना पड़ा। इसके बाद बारिश की वजह से आगे का खेल नहीं हो सका और मैच रद्द कर दिया गया। इसके साथ ही दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। 
विज्ञापन


इस मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में 125/7 का स्कोर बनाया था। ऐसे में मैच होने पर चेन्नई की टीम को 130 रन के आस-पास लक्ष्य मिलने की संभावना थी और धोनी की टीम आसानी से यह मैच जीत सकती थी। हालांकि, बारिश की वजह से लखनऊ को फायदा हो गया और चेन्नई को एक अंक का नुकसान हुआ। वहीं, राजस्थान की टीम को इस मैच के रद्द होने से ज्यादा नुकसान हुआ, क्योंकि यह टीम अब चौथे स्थान पर आ गई है। 
विज्ञापन


अंक तालिका का हाल
अंक तालिका में गुजरात की टीम नौ मैच में छह जीत और 12 अंक के साथ शीर्ष पर है। वहीं, लखनऊ की टीम 10 मैच में पांच जीत और एक बेनतीजा मुकाबले के साथ 11 अंक हासिल कर चुकी है। चेन्नई का भी यही हाल है, लेकिन लखनऊ बेहतर नेट रन रेट के साथ दूसरे और चेन्नई तीसरे स्थान पर है। राजस्थान की टीम ने नौ में से पांच मैच जीते हैं और 10 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। आरसीबी और पंजाब की स्थिति भी यही है। हालांकि, पंजाब के पास मुंबई को हरा कर दूसरे स्थान पर आने का मौका है। मुंबई के पास आठ और कोलकाता, हैदराबाद, दिल्ली के पास छह अंक हैं। 

मैच में क्या हुआ?
चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। काइल मेयर्स 14 रन बनाकर आउट हो गए। मोईन अली ने उन्हें ऋतुराज के हाथों कैच कराया। इसके बाद करण शर्मा और मनन वोहरा ने 11 रन की साझेदारी की, लेकिन महेष तीक्ष्णा ने लगातार दो गेंदों पर मनन वोहरा (10 रन) और कप्तान क्रुणाल पांड्या (0 रन) को आउट कर लखनऊ को मुश्किल में डाल दिया। पावरप्ले में लखनऊ की टीम तीन विकेट खोकर 31 रन ही बना पाई।

विज्ञापन

इसके बाद रवींद्र जडेजा ने मार्कस स्टोइनिस को क्लीन बोल्ड कर लखनऊ की मुश्किलें बढ़ा दीं। निकोलस पूरन और आयुष बदोनी ने अर्धशतकीय साझेदारी कर लखनऊ की वापसी कराई। ये दोनों लखनऊ का स्कोर 44/5 से 103 पर छह तक ले गए। पूरन 31 गेंद में 20 रन बनाकर पाथिराना का शिकार बने। हालांकि, बदोनी दूसरे छोर पर जमे रहे और 30 गेंद में अपना अर्धशतक भी पूरा किया। कृष्णप्पा गौतम भी तीन गेंद में एक रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद बारिश आ गई और खेल रोकना पड़ा। इस समय लखनऊ का स्कोर 19.2 ओवर में 125/7 था। बदोनी 33 गेंद में 59 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद लगातार बारिश होती रही और आगे का खेल नहीं हो सका। 



अंपायरों ने शाम सात बजे तक बारिश रुकने का इंतजार किया। हालांकि, ऐसा न होने पर मैच रद्द कर दिया गया और दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed