फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CSK vs KKR playing xi Chennai Super Kings and Kolkata Knight Riders at Wankhede Stadium check probable playing xi

CSK vs KKR Playing XI: चेन्नई और कोलकाता के बीच वानखेड़े में उद्घाटन मैच, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

Sat, 26 Mar 2022 06:40 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Sat, 26 Mar 2022 06:40 PM IST
सार

चेन्नई को मोईन अली, दीपक चाहर और ड्वेन प्रिटोरियस की सेवाएं नहीं मिल सकेंगी। वहीं, कोलकाता की टीम अपने दो ऑस्ट्रेलिया दिग्गज एरॉन फिंच और पैट कमिंस के बगैर उतरेगी।

विज्ञापन
CSK vs KKR playing xi Chennai Super Kings and Kolkata Knight Riders at Wankhede Stadium check probable playing xi
श्रेयस अय्यर और रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल के 15वें सीजन का पहला मैच चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स और दो बार खिताब जीत चुकी कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच होगा। शनिवार (26 मार्च) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों के यह उद्घाटन मैच होगा। चेन्नई की कप्तानी पहली बार रवींद्र जडेजा तो कोलकाता की कप्तानी पहली बार ही श्रेयस अय्यर के हाथों में है। दोनों नए कप्तानों के पास पहले मैच के लिए सही प्लेइंग-11 चुनने की चुनौती है।
विज्ञापन


चेन्नई को मोईन अली, दीपक चाहर और ड्वेन प्रिटोरियस की सेवाएं नहीं मिल सकेंगी। वहीं, कोलकाता की टीम अपने दो ऑस्ट्रेलिया दिग्गज एरॉन फिंच और पैट कमिंस के बगैर उतरेगी। दोनों टीमों के बीच अब तक 26 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान चेन्नई को 17 में जीत मिली है। वहीं, कोलकाता को सिर्फ आठ मैचों में सफलता मिली है। एक मुकाबले में नतीजा नहीं निकला था।
विज्ञापन


चेन्नई की बल्लेबाजी: मोईन अली के नहीं होने के कारण रॉबिन उथप्पा तीसरे और अंबाती रायुडू चौथे क्रम पर खेल सकते हैं। ऋतुराज गायकवाड़ के साथ न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे पारी की शुरुआत कर सकते हैं। कप्तान जडेजा के पांचवें, शिवम दुबे के छठे और महेंद्र सिंह धोनी के सातवें क्रम पर उतरने की संभावना है। आठवें क्रम पर ड्वेन ब्रावो उतर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेन्नई की गेंदबाजी: दीपक चाहर की अनुपस्थिति में चेन्नई को गेंदबाजी में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। तेज गेंदबाज एडम मिल्ने और क्रिस जॉर्डन के खेलने की संभावना है। स्पिन विभाग में मुंबई के युवा प्रशांत सोलंकी को मौका मिल सकता है। जडेजा, शिवम दुबे और ड्वेन ब्रावो भी गेंदबाजी में कमाल कर सकते हैं।

कोलकाता की बल्लेबाजी: शुभमन गिल और राहुल चाहर इस सीजन में टीम के साथ नहीं है। एरॉन फिंच भी शुरुआती पांच मैचों में कम से कम नहीं खेलेंगे। वेंकटेश अय्यर के साथ अजिंक्य रहाणे पारी की शुरुआत कर सकते हैं। श्रेयस अय्यर तीसरे, नीतीश राणा चौथे और सैम बिलिंग्स पांचवें क्रम पर उतर सकते हैं। उनके बाद आंद्रे रसेल और सुनील नरेन फिनिशर की भूमिका में दिखेंगे।

कोलकाता की गेंदबाजी: पैट कमिंस के नहीं रहने के कारण टिम साउदी गेंदबाजी की बागडोर संभालेंगे। उन्होंने पिछले सीजन में भी टीम के लिए अंत में अच्छा काम किया था। शिवम मावी और उमेश यादव अन्य तेज गेंदबाज होंगे। नरेन के साथ वरुण चक्रवर्ती स्पिन विभाग को संभालेंगे।

चेन्नई सुपरकिंग्स की संभावित प्लेइंग-11
ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा (कप्तान), शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, क्रिस जॉर्डन, एडम मिल्ने और प्रशांत सोलंकी।


कोलकाता नाइटराइडर्स की संभावित प्लेइंग-11
वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतीश राणा, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, टिम साउदी, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती, उमेश यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed