फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CSK vs KKR IPL 2021 Live Score Update Scorecard Latest news update Match update Chennai Superkings vs Kolkata Knight Riders | Ravindra Jadeja

CSK vs KKR: जडेजा के दो छक्कों ने पलटा मैच, आखिरी गेंद पर जीती चेन्नई, अंक तालिका में फिर बनी नंबर-1

Sun, 26 Sep 2021 09:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 26 Sep 2021 09:13 PM IST
सार

इस जीत के साथ चेन्नई के 10 मैचों में 16 अंक हो गए हैं और टीम अंक तालिका में पहले नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, कोलकाता की टीम के 10 मैचों में आठ अंक हैं। टीम फिलहाल चौथे नंबर पर है। 

विज्ञापन
CSK vs KKR IPL 2021 Live Score Update Scorecard Latest news update Match update Chennai Superkings vs Kolkata Knight Riders | Ravindra Jadeja
चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2021 के 38वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) को रोमांचक मैच में दो विकेट से हरा दिया। अबू धाबी में खेले गए मैच में कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में सीएसके की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 172 रन बनाकर मैच जीत लिया। 
विज्ञापन


रवींद्र जडेजा ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने आठ गेंदों पर 22 रन जड़े। एक वक्त चेन्नई को जीतने के लिए 12 गेंदों पर 26 रन की दरकार थी। इसके बाद 19वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा गेंदबाजी करने आए। इस ओवर में जडेजा ने सैम करन के साथ मिलकर 22 रन जोड़े। जडेजा ने अकेले इस ओवर में दो छक्के और दो चौके लगाए, जिससे मैच पलट गया। 
विज्ञापन

 

आखिरी ओवर का रोमांच
आखिरी ओवर में सीएसके को जीत के लिए चार रन चाहिए थे। सुनील नरेन की इस ओवर में पहली गेंद पर सैम करन आउट हो गए। इसके बाद दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। तीसरी गेंद पर शार्दुल ने तीन रन बनाए। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं बना और पांचवीं गेंद पर जडेजा आउट हो गए। आखिरी गेंद पर दीपक चाहर स्ट्राइक पर थे। उन्होंने डीप मिड ऑन पर गेंद को मारकर एक रन लिया और सीएसके को मैच जिता दिया।

अंक तालिका में चेन्नई शीर्ष पर 
इस जीत के साथ चेन्नई के 10 मैचों में 16 अंक हो गए हैं और टीम अंक तालिका में पहले नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, कोलकाता की टीम के 10 मैचों में आठ अंक हैं। टीम फिलहाल चौथे नंबर पर है। 

कोलकाता टीम की शुरुआत खराब रही
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता टीम की शुरुआत खराब रही। पहले ओवर की आखिरी गेंद पर शुभमन गिल रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद वेंकटेश अय्यर और राहुल त्रिपाठी ने केकेआर की पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 40 रन जोड़े। वेंकटेश (18 रन) को शार्दुल ठाकुर ने विकेटकीपर कप्तान धोनी के हाथों कैच कराया।

कप्तान मॉर्गन कुछ खास नहीं कर सके
वेंकटेश के विकेट के बाद बल्लेबाजी करने आए इयोन मॉर्गन भी कुछ खास नहीं कर सके और 14 गेंदों पर 8 रन बनाकर जोश हेजलवुड की गेंद पर आउट हुए। बाउंड्री लाइन पर फाफ डुप्लेसिस ने मॉर्गन का शानदार कैच पकड़ा। राहुल त्रिपाठी भी 33 गेंदों पर 45 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 89 रन तक कोलकाता के चार विकेट गिर चुके थे।
विज्ञापन

आखिरी पांच ओवर में केकेआर की शानदार बल्लेबाजी
कोलकाता ने आखिरी पांच ओवरों में 53 रन बनाए। नीतीश राणा ने आंद्रे रसेल के साथ मिलकर 36 रन जोड़े। रसेल 20 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद दिनेश कार्तिक ने आक्रामक क्रिकेट का नमूना पेश किया और 11 गेंदों पर 26 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। नीतीश राणा 27 गेंदों पर 37 रन और सुनील नरेन शून्य पर नाबाद रहे। इस तरह कोलकाता ने 20 ओवर में 171 का स्कोर बनाया।

 

गायकवाड़-डुप्लेसिस ने शानदार शुरुआत दिलाई
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम को ऋतुराज गायकवाड़ और फाफ डुप्लेसिस ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े। रसेल ने ऋतुराज को आउट कर साझेदारी को तोड़ा। वे 28 गेंदों पर 40 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद डुप्लेसिस (43) भी पवेलियन लौट गए। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया। अंबाती रायुडू (10) को नरेन ने बोल्ड कर सीएसके को तीसरा झटका दिया।

 

रैना और धोनी फिर हुए फेल
इसके बाद मोईन अली ने कुछ आक्रामक शॉट्स लगाए। हालांकि, लॉकी फर्ग्यूसन ने उन्हें भी वेंकटेश के हाथों कैच करा कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। मोईन 28 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हुए। सुरेश रैना और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर अपने खराब फॉर्म को दर्शाया। रैना 11 रन और धोनी एक रन बनाकर आउट हुए। रैना रन आउट हुए और धोनी को वरुण चक्रवर्ती ने क्लीन बोल्ड किया।

 

जडेजा ने अहम रोल निभाया
चेन्नई की जीत में जडेजा ने अहम किरदार निभाया। एक छोर से विकेट गिरता देख उन्होंने खुद बल्लेबाजी की कमान संभाली और सिर्फ आठ गेंदों पर 22 रन जड़ दिए। अपनी पारी में जडेजा ने लगातार दो चौके और दो छक्के लगाए। आखिरी गेंद पर दीपक ने एक रन बनाकर सीएसके को मैच जिता दिया। 

दोनों टीमें
कोलकाता: शुभमन गिल, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, इयोन मॉर्गन (कप्तान), आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा।
चेन्नई: फाफ डुप्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, मोईन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (कप्तान), रवींद्र जडेजा, सैम करन, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जोश हेजलवुड।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed