{"_id":"615dbbf28ebc3e05e76669b3","slug":"csk-vs-kkr-fantasy-11-dream-11-team-match-prediction-lokesh-rahul-and-ms-dhoni","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CSK vs PBKS Fantasy-11: चेन्नई के ऋतुराज और पंजाब के राहुल दिला सकते हैं प्वाइंट, स्पिन गेंदबाजों पर करें भरोसा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CSK vs PBKS Fantasy-11: चेन्नई के ऋतुराज और पंजाब के राहुल दिला सकते हैं प्वाइंट, स्पिन गेंदबाजों पर करें भरोसा
Thu, 07 Oct 2021 08:35 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क अमर उजाला नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क अमर उजाला नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 07 Oct 2021 08:35 AM IST
सार
NOTE: सुझाव हालिया रिकॉर्ड और संभावनाओं के आधार पर दिए गए हैं। मैच में ये आकलन सही भी हो सकते हैं और गलत भी। टीम चुनते वक्त फैंटेसी लीग से जुड़े जोखिमों का ध्यान जरूर रखें।
विज्ञापन
आईपीएल 2021 के 53वें मैच में पंजाब और चेन्नई की टीम आमने-सामने होंगी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2021 का 53वां मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। पंजाब की टीम यह मैच जीतकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी धुंधली उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी। वहीं चेन्नई यह मैच जीतकर शुरुआती दो टीमों में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। फैंटेसी लीग के शौकीन सही टीम बनाकर इस मैच में अच्छे अंक बना सकते हैं। चेन्नई के ऋतुराज गायकवाड़ से लेकर पंजाब के राहुल तक कई खिलाड़ियों पर फैंटेसी 11 के शौकीनों की नजर रहेगी। यह मैच दुबई के मैदान पर खेला जाएगा। यहां धीमी पिच पर बल्लेबाजों के लिए शॉट लगाना आसान नहीं होगा और गेंदबाजों का जलवा रहेगा। ऐसे में आप स्पिन गेंदबाजों पर भरोसा जता सकते हैं।
विज्ञापन
विकेटकीपर
चेन्नई के लिए विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी कप्तान धोनी संभालते हैं, जबकि पंजाब के विकेटकीपर कप्तान राहुल हैं। धोनी काफी नीचे बल्लेबाजी करते हैं और उनकी हालिया फॉर्म भी कुछ खास नहीं रही है। ऐसे में आप राहुल को अपना विकेटकीपर चुन सकते हैं, क्योंकि वो पारी की शुरुआत भी करते हैं और इस सीजन में उन्होंने खूब रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लेबाज
दोनों ही टीमों के ओपनिंग बल्लेबाज काफी अहम हैं और उनको अपनी टीम में लेना फायदेमंद हो सकता है। चेन्नई के ऋतुराज गायकवाड़, डुप्लेसिस और पंजाब के मयंक अग्रवाल को टीम में लेना फायदेमंद रहेगा। इसके अलावा आप एडेन मार्कराम को भी अपनी टीम में ले सकते हैं।
ऑलराउंडर
दुबई के बड़े मैदान में रवींद्र जडेजा और मोइन अली जैसे ऑलराउंडर ज्यादा फायदेमंद रहेगें, जो स्पिन गेंदबाजी करते हैं। वहीं पंजाब के पास ऐसा कोई ऑलराउंडर खिलाड़ी नहीं है, जो इस मैदान पर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद देता हो।
गेंदबाज
अगर आप दो स्पिन ऑलराउंडर को पहले ही टीमें मे शामिल कर चुके हैं तो तेज गेंदबाजों को भी टीम में रखना जरूरी होगा। ऐसे में मोहम्मद शमी और दीपक चाहर जैसे खिलाड़ी को टीम में लिया जा सकता है। इसके अलावा रवि बिश्नोई और अर्शदीप भी अच्छे विकल्प हैं।
कप्तान और उपकप्तान
दोनों टीमों के किसी टॉप ऑर्डर बल्लेबाज या ऑलराउंडर्स में से कप्तान और उप कप्तान का चयन करना फायदेमंद हो सकता है। ऋतुराज गायकवाड़ और लोकेश राहुल को कप्तान या उपकप्तान बनाना अच्छे अंक दिला सकता है।
फैंटेसी गेम के लिए टीम
विकेटकीपर: लोकेश राहुल।
बल्लेबाज: फॉफ डुप्लेसिस, मयंक अग्रवाल, एडेन मार्कराम, ऋतुराज गायकवाड़।
ऑलराउंडर: रवींद्र जडेजा, मोइन अली, ड्वेन ब्रावो।
गेंदबाज: मोहम्मद शमी, दीपक चाहर, अर्शदीप सिंह।
बल्लेबाज: फॉफ डुप्लेसिस, मयंक अग्रवाल, एडेन मार्कराम, ऋतुराज गायकवाड़।
ऑलराउंडर: रवींद्र जडेजा, मोइन अली, ड्वेन ब्रावो।
गेंदबाज: मोहम्मद शमी, दीपक चाहर, अर्शदीप सिंह।