फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CSK vs DC Match report and Scorecard Updates as CSK beat DC by 77 Runs

CSK vs DC: चेन्नई ने दिल्ली को 77 रन से हराया, 17 अंक के साथ प्लेऑफ में पहुंची, ऋतुराज-कॉन्वे ने लगाए अर्धशतक

Sat, 20 May 2023 08:03 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 20 May 2023 08:03 PM IST
सार

दिल्ली पर जीत के साथ चेन्नई ने प्लेऑफ का टिकट पक्का कर लिया है। गुजरात के बाद चेन्नई प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम है। अपने सभी 14 लीग मैच खेलने के बाद चेन्नई ने 17 अंक हासिल किए हैं। 
 

विज्ञापन
CSK vs DC Match report and Scorecard Updates as CSK beat DC by 77 Runs
दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने का तोहफा दे ही दिया। चेन्नई ने दिल्ली कैपिटल्स को अंतिम लीग मैच में 77 रन से हराया और प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई। चेन्नई के 223 के जवाब में दिल्ली ने नौ विकेट पर 146 रन बनाए। यह मैच था तो दिल्ली में, लेकिन स्टेडियम में धोनी की धूम थी। अपने प्रिय क्रिकेटर को समर्थन देने के लिए स्टेडियम सात नंबर की पीली रंग की जर्सियों से रंग गया। धोनी ने भी निराश नहीं किया। वह पहली बार इस सत्र में नंबर चार पर खेलने उतरे। धोनी जब बल्लेबाजी करने आए तो इस सत्र में स्टेडियम ऐसा शोर पहले सुनने को नहीं मिला। हालांकि उनके हिस्से में चार गेंदें ही आईं और वह पांच रन पर नाबाद लौटे। चेन्नई की जीत की सूत्रधार उनकी ओपनिंग जोड़ी डेवोन कॉन्वे (87) और ऋतुराज गायकवाड़ (79) के बीच 87 गेंद में निभाई गई 141 रन की साझेदारी रही।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

ऋतुराज-कॉन्वे ने धोनी के फैसले को सही ठहराया
धोनी ने टॉस जीतकर शाम को गिरने वाली ओस को ध्यान में रखते हुए पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। गायकवाड़ और कान्वे ने धोनी को बिल्कुल भी निराश नहीं किया। दोनों ने अपनी फॉर्म को जारी रखते हुए पहले पांच ओवर में ही अर्धशतकीय साझेदारी की। सबसे पहले गायकवाड़ ने 37 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि पहले 10 ओवर में 87 रन बने थे, लेकिन चेन्नई का कोई विकेट नहीं गिरा था। दोनों ने इसके बाद रनों की गति को एकदम से बढ़ाया। 12वें ओवर में गायकवाड़ ने कुलदीप यादव पर लगातार तीन छक्के लगाए और चेन्नई का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया।

कॉन्वे-दुबे ने 21 गेंद में जोड़े 54 रन
14वें ओवर में दोनों ने टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 140 रन पहुंचा दिया। 10 ओवर के बाद अगले चार ओवर में दोनों ने 53 रन बनाकर चेन्नई के बड़े स्कोर की आधारशिला रख दी। इस दौरान कॉन्वे ने 33 गेंद में अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया। 15वें ओवर में चेतन सकारिया ने गायकवाड़ को 79 रन पर आउट कर यह साझेदारी तोड़ी, लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी। गायकवाड़ ने 50 गेंद में तीन चौके और सात छक्के लगाए। कॉन्वे ने इसके बाद शिवम दुबे के साथ 21 गेंद में 54 रन की साझेदारी की। दुबे ने नौ गेंद में तीन छक्कों की मदद से 19 रन बनाए। कॉन्वे 52 गेंद में 11 चौके और तीन छक्के की मदद से 87 रन बनाकर आउट हुए। अंत में जडेजा ने सात गेंद में 20 रन की नाबाद पारी खेली और चेन्नई ने तीन विकेट पर 223 रन बनाए। यह दिल्ली में दूसरा बड़ा और इस सत्र का सर्वाधिक स्कोर रहा।

वॉर्नर को छोड़ कोई नहीं चला
224 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पृथ्वी शॉ (5) दूसरे ही ओवर में रायडू के शानदार कैच पर आउट हो गए। पांचवें ओवर में दीपक चाहर ने लगातार दो गेंदों पर फिल साल्ट (3) और पिछले मैच के हीरो रिली रोसोउ (0) को आउट कर दिल्ली को बड़ा झटका दे दिया। कप्तान डेविड वॉर्नर एक छोर पर जमे हुए थे, लेकिन उन्हें साथ नहीं मिल रहा था। 11वें ओवर में यश ढुल (13) भी जडेजा का शिकार बन गए। अक्षर ने आठ गेंद में तेज 15 रन बनाए, लेकिन उन्हें चाहर ने आउट कर दिया। 



वॉर्नर ने 32 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान जडेजा के ओवर में 23 रन भी आए, जिसमें वॉर्नर ने चौका और दो छक्के लगाए। अंत में वह 58 गेंद में 86 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने सात चौके और पांच छक्के लगाए। वॉर्नर के आउट होने से पहले ही दिल्ली की हार तय हो गई थी। अंत में दिल्ली की टीम 146 रन ही बना पाई और मैच हार गई। चेन्नई के लिए दीपक चाहर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। मथीशा पाथिराना और महेष तीक्ष्णा ने दो-दो विकेट लिए। तुषार और जडेजा को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed