फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CSK vs DC IPL Qualifier 1: Rishabh Pant makes history vs Chennai Super Kings, Dhoni also makes unique record vs Delhi Capitals

CSK vs DC IPL Qualifier 1: मैदान पर उतरते ही पंत ने रचा इतिहास, धोनी के नाम भी अनोखा रिकॉर्ड

Sun, 10 Oct 2021 10:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 10 Oct 2021 10:36 PM IST
सार

पंत इसी सीजन में आईपीएल में कप्तानी करने वाले पांचवें युवा कप्तान बने थे। उन्हें श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद कप्तान बनाया गया था।

विज्ञापन
CSK vs DC IPL Qualifier 1: Rishabh Pant makes history vs Chennai Super Kings, Dhoni also makes unique record vs Delhi Capitals
ऋषभ पंत और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2021 के पहले क्वालीफायर में दिल्ली कैपिटल्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हुआ। इस मुकाबले में मैदान पर उतरते ही ऋषभ पंत के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया। पंत प्लेऑफ में कप्तानी करने वाले सबसे युवा कप्तान बन गए हैं। पंत 24 साल और छह दिन की उम्र में प्लेऑफ मुकाबले में कप्तानी करने उतरे हैं। 
विज्ञापन


वहीं, 40 साल के सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी  प्लेऑफ में कप्तानी करने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए हैं। इस मामले में राहुल द्रविड़ का नाम सबसे ऊपर है। उनकी कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स की टीम 2013 में प्लेऑफ में पहुंची थी। वे धोनी से सिर्फ  कुछ दिनों के अंतर से बड़े हैं।
विज्ञापन


पंत इसी सीजन में आईपीएल में कप्तानी करने वाले पांचवें युवा कप्तान बने थे। उन्हें श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद कप्तान बनाया गया था। आईपीएल में कप्तानी करने के मामले में सबसे युवा कप्तान विराट कोहली हैं। उन्हें 22 साल चार महीने और छह दिन की उम्र में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने चेन्नई के सामने 173 रन का लक्ष्य रखा। डीसी की ओर से कप्तान ऋषभ पंत ने 35 गेंदों पर 51 रन की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा पृथ्वी शॉ ने 60 रन बनाए। जवाब में सीएसके ने 19.4 ओवर में छह विकेट पर 173 रन बनाकर मैच जीत लिया। चेन्नई की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ ने 70 रन और रॉबिन उथप्पा ने 63 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed