{"_id":"5cb222d0bdec22141f00fbc1","slug":"csk-has-moved-on-from-ms-dhoni-controversy-says-mike-hussey","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोनी विवाद पर चेन्नई के कोच का बड़ा बयान, बोले- हमने सब पीछे छोड़ दिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी विवाद पर चेन्नई के कोच का बड़ा बयान, बोले- हमने सब पीछे छोड़ दिया
Sat, 13 Apr 2019 11:26 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 13 Apr 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
एमएस धोनी नो बॉल विवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई के बल्लेबाजी कोच माईक हसी ने शनिवार को यहां कहा कि कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के अंपायर से बहस करने के विवाद को टीम पीछे छोड़ चुकी है।
विज्ञापन
राजस्थान के खिलाफ गुरुवार को ‘कैप्टन कूल’ अंपायर उल्हास गंधे के फैसले को चुनौती देते हुए डगआउट से निकलकर मैदान पर आ गए। मैच के दौरान मैदानी अंपायर से बहस करने के बावजूद प्रतिबंध से बच गए लेकिन उन्हें मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना देना पड़ा।
विज्ञापन
हसी ने कोलकाता के खिलाफ रविवार को होने वाले मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘यह घटना किसी हार की तरह है और आप जल्द से जल्द अगले मैच की तरफ बढ़ना चाहते है। ईमानदारी से कहूं तो हमने इसके बारे में चर्चा नहीं की। हम इससे आगे बढ़ चूके है। इसके बारे में ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं।’
विज्ञापन
हसी ने पूर्व भारतीय कप्तान की तारीफ करते हुए कहा कि वह ऐसे शानदार खिलाड़ी है जो किसी भी परिस्थिति में खेल सकते है।
उन्होंने कहा, ‘अगर टीम मुश्किल में हो तो आप ने अक्सर देखा होगा कि वह धीरे-धीरे खेलते हुए पारी को आगे बढ़ाते है, साझेदारी बनाते हैं और फिर अंतिम ओवरों में बड़े शॉट लगाते है।’
ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा, ‘वह टीम में कई भूमिका निभा सकते है और वह बहुत शांत रहते है। वह जिस टीम के लिए भी खेले उसके लिए फायदे का सौदा है।’