फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CSK CEO Kashi Vishwanathan clarifies after ambati rayudu deleted tweet on his Retirement

Ambati Rayudu Retirement: रायुडू के संन्यास वाले ट्वीट पर चेन्नई के सीईओ का बयान- गलती से किया ट्वीट

Sat, 14 May 2022 04:24 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 14 May 2022 04:24 PM IST
सार

अंबाती रायुडू के संन्यास वाले ट्वीट पर चेन्नई के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कहा है कि वो अपने प्रदर्शन से निराश थे। इसी वजह से उन्होंने वह ट्वीट किया होगा। वो संन्यास नहीं ले रहे हैं। 
 

विज्ञापन
CSK CEO Kashi Vishwanathan clarifies after ambati rayudu deleted tweet on his Retirement
अंबाती रायुडू - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स के मध्यक्रम बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने शनिवार को अपने एक ट्वीट से क्रिकेट जगत में हलचल बढ़ा दी। रायुडू ने ट्वीट कर लिखा कि वो आईपीएल के इस सीजन के बाद संन्यास ले रहे हैं। इसके एक घंटे बाद उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। इसके बाद उनके संन्यास को लेकर कई तरह की बातें होने लगी। इस मामले पर चेन्नई के सीईओ काशी विश्वनाथन ने बताया है कि रायुडू आईपीएल के इस सीजन के बाद संन्यास नहीं ले रहे हैं। वो अपने प्रदर्शन को लेकर निराश थे। इस वजह से उन्होंने गलती से यह ट्वीट कर दिया होगा, लेकिन वो आईपीएल खेलते रहेंगे। 
विज्ञापन


रायुडू ने शनिवार की दोपहर 12:46 बजे ट्वीट कर लिखा था "मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि यह मेरा आखिरी आईपीएल होगा। यह लीग खेलते हुए मुझे बहुत मजा आया और 13 साल में मैं दो बेहतरीन मैचों का हिस्सा रहा। इस शानदार यात्रा के लिए मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का धन्यवाद करना चाहूंगा" 
विज्ञापन


Ambati Rayudu, Ambati Rayudu News, Ambati Rayudu age, Ambati Rayudu updates, Ambati Rayudu records, Ambati Rayudu csk, Ambati Rayudu runs, Ambati Rayudu ipl, Ambati Rayudu mi, CSK Team News, CSK Playoff, CSK Squad, IPL 2022, IPL 2022 News, Cricket News
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले काशी विश्वनाथन?
काशी विश्वनाथन ने एक निजी मीडिया हाउस से बातचीत में कहा "वो काफी दुखी थी, क्योंकि वो अच्छा नहीं कर रहे थे। इस वजह से उन्होंने गलती से वह ट्वीट कर दिया। मैंने उन्चें चीजें विस्तार समझाईं। वो संन्यास नहीं ले रहे हैं। वो हमारे साथ ही रहेंगे।" 

रायुडू को चेन्नई की टीम ने मेगा ऑक्शन में 6.75 की कीमत पर खरीदा था। हालांकि, रायुडू आशा के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। इसके बावजूद वो इस सीजन चेन्नई के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनसे ज्यादा रन सिर्फ ऋतुराज गायकवाड़ (313 रन) और शिवम दुबे (289 रन) ने ही बनाए हैं। 

रायुडू के लिए खास नहीं रहा आईपीएल 2022
36 साल के रायुडू पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। हैदराबाद के रायुडू चेन्नई के लिए मध्यक्रम में खेल रहे हैं। चेन्नई से पहले वो मुंबई की टीम का हिस्सा थे और अपनी टीम को कई अहम मैचों में जीत दिलाई। आईपीएल के मौजूदा सीजन में रायुडू फिटनेस से जूझते रहे हैं और 124 के स्ट्राइक रेट से 271 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed