फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   csk captain Mahendra Singh Dhoni celebrated 42nd birthday at home shared video on Instagram

MS Dhoni Video: धोनी ने 151 दिन बाद इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट, घर पर काटा केक; बर्थडे सेलिब्रेशन की दिखाई झलक

Sat, 08 Jul 2023 05:10 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 08 Jul 2023 05:10 PM IST
सार

धोनी ने अपने पालतू कुत्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपने प्यारे कुत्तों के सामने केक काटा और फिर बारी-बारी से सबको खिलाया। अंत में खुद भी थोड़ा सा केक खाया। जानवरों के प्रति धोनी का प्यार किसी से छिपा नहीं है।

विज्ञापन
csk captain Mahendra Singh Dhoni celebrated 42nd birthday at home shared video on Instagram
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : Instagram

विस्तार

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार (आठ जुलाई) को 42 साल के हो गए। आमतौर पर सोशल मीडिया से दूर रहने वाले चेन्नई सुपरकिंग्स के मौजूदा कप्तान ने इंस्टाग्राम पर बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया है। धोनी ने इस प्लेटफॉर्म पर 151 दिन बाद कोई पोस्ट किया है। पिछली बार उन्होंने आठ फरवरी को ट्रैक्टर चलाने का वीडियो शेयर किया था।
विज्ञापन


धोनी ने कैप्शन में सबको शुक्रिया कहा। उन्होंने लिखा, ''आप सभी की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मैंने अपने जन्मदिन पर जो किया उसकी एक झलक।'' वीडियो में दिख रहा है धोनी अपने पालतू कुत्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने अपने प्यारे कुत्तों के सामने केक काटा और फिर बारी-बारी से सबको खिलाया। अंत में उन्होंने खुद भी थोड़ा सा केक खाया। जानवरों के प्रति धोनी का प्यार किसी से छिपा नहीं है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)

छत पर खड़े होकर धोनी ने फैंस को कहा था शुक्रिया
इससे पहले धोनी को बधाई देने का सिलसिला शुक्रवार को दिन भर चला। यहां तक कि फैंस उनके रांची स्थित आवास के बाहर भी जमा हो गए। प्रशंसकों की भीड़ ने धोनी के गेट को जाम कर दिया। वहां फैंस केक काट रहे थे और जश्न मना रहे थे। प्रशंसकों ने माही का इंतजार घंटों तक किया। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान ने उन्हें निराश नहीं किया। फैंस का अभिवादन स्वीकार करने के लिए धोनी घर की छत पर चढ़ गए। उनके साथ कुछ लोग और भी थे। धोनी ने हाथ हिलाकर फैंस को शुक्रिया कहा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल खूब वायरल हुआ।

csk captain Mahendra Singh Dhoni celebrated 42nd birthday at home shared video on Instagram
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
सभी आईसीसी टूर्नामेंट जीतने वाले इकलौते कप्तान
सीमित ओवर क्रिकेट में आईसीसी के सभी टूर्नामेंट जीतने वाले धोनी दुनिया के इकलौते कप्तान हैं। टी-20 विश्व कप (2007), वन-डे विश्व कप (2011) और चैंपियंस ट्रॉफी (2013) के खिताब उनकी झोली में हैं।

2020 में लिया धोनी ने लिया था संन्यास
धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हालांकि, वह आईपीएल खेलते रहे। धोनी ने अब तक 250 आईपीएल मैचों में 38.79 की औसत और 135.92 के स्ट्राइक रेट से 5082 रन बनाए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो 90 टेस्ट में उन्होंने 4876 रन, 350 वनडे में 10,773 रन और 98 टी20 में 1617 रन बनाए। वह अभी भी आईपीएल में खेलते हैं। उन्होंने पिछले सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स को चैंपियन बनाया था। धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम पांच बार खिताब जीत चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed