फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CSK Batter Ambati Rayudu will Retire after this IPL season thanks MI and CSK

Ambati Rayudu Retirement: अंबाती रायुडू ने ट्वीट कर संन्यास का एलान किया, कुछ समय बाद डिलीट किया ट्वीट

Sat, 14 May 2022 02:10 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 14 May 2022 02:10 PM IST
सार

चेन्नई की टीम को आईपीएल में दो मैच और खेलने हैं। पूरी संभावना है कि 36 साल के रायुडू इन दोनों मैचों में खेलेंगे और टीम के आखिरी मैच में उन्हें विदा किया जाएगा। 
 

विज्ञापन
CSK Batter Ambati Rayudu will Retire after this IPL season thanks MI and CSK
अंबाती रायुडू - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने आईपीएल से भी संन्यास का एलान करने के बाद ट्वीट डिलीट कर दिया है। रायुडू ने पहले ट्वीट कर लिखा कि वो आईपीएल 2022 के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लेंगे। इसके कुछ समय बाद ही उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। 36 साल के रायुडू पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। हैदराबाद के रायुडू चेन्नई के लिए मध्यक्रम में खेल रहे हैं। चेन्नई से पहले वो मुंबई की टीम का हिस्सा थे और अपनी टीम को कई अहम मैचों में जीत दिलाी। आईपीएल के मौजूदा सीजन में रायुडू फिटनेस से जूझते रहे हैं और 124 के स्ट्राइक रेट से 271 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन


रायुडू ने अपने ट्वीट में लिखा था "मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि यह मेरा आखिरी आईपीएल होगा। यह लीग खेलते हुए मुझे बहुत मजा आया और 13 साल में मैं दो बेहतरीन मैचों का हिस्सा रहा। इस शानदार यात्रा के लिए मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का धन्यवाद करना चाहूंगा"
विज्ञापन


Ambati Rayudu, Ambati Rayudu News, Ambati Rayudu age, Ambati Rayudu updates, Ambati Rayudu records, Ambati Rayudu csk, Ambati Rayudu runs, Ambati Rayudu ipl, Ambati Rayudu mi, CSK Team News, CSK Playoff, CSK Squad, IPL 2022, IPL 2022 News, Cricket News
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 विश्व कप के बाद लिया था वनडे से संन्यास
रायुडू ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान साल 2019 में किया था। इस समय वो टीम इंडिया का हिस्सा थे और इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के लिए उनके चुने जाने की संभावना काफी ज्यादा थी। हालांकि, चयनकर्ताओं ने उनकी जगह विजय शंकर को मौका दिया था। इससे नाराज होकर रायुडू ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का एलान कर दिया था। बाद में उन्होंने अपना फैसला बदला और घरेलू क्रिकेट खेलने लगे। हालांकि, इसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी वापसी नहीं हुई। 

आईपीएल में कैसा रहा रायुडू का प्रदर्शन
रायुडू ने अब तक आईपीएल में 187 मैच खेले हैं। इस दौरान 174 पारियों में उनके बल्ले से 4187 रन निकले। उन्होंने एक बार इस लीग में तिहाई का आंकड़ा भी छुआ। उनका सर्वाधिक स्कोर 100 रन है। उनका औसत 29.08 और स्ट्राइक रेट 127.26 का रहा। उन्होंने आईपीएल में 22 अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 349 चौके और 164 छक्के भी निकले।

वनडे क्रिकेट में किया कमाल
रायुडू ने भारत के लिए भी वनडे क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया। देश के लिए 55 मैच खेलने वाले अंबाती रायुडू ने 50 पारियों में 47.06 के शानदार औसत से 1694 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 79.05 का रहा है। उन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन शतक लगाए। 124 रन उनका सबसे बड़ा स्कोर रहा। इस दौरान उनके बल्ले से 10 अर्धशतक भी निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed