फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CSA T20 League CSK appoints Fleming as coach of Johannesburg Super Kings Duplessis captain see full list

CSA T20 League: CSK ने फ्लेमिंग को बनाया जोहानिसबर्ग सुपरकिंग्स का कोच, डुप्लेसिस कप्तान, देखें पूरी लिस्ट

Mon, 15 Aug 2022 07:40 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 15 Aug 2022 07:40 PM IST
सार

डुप्लेसिस ने चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए 100 मैच खेले हैं। वह 2011 से 2015 और 2018 से 2021 तक टीम के साथ थे। 2022 में हुई आईपीएल नीलामी में चेन्नई ने उन्हें नहीं खरीदा था। डुप्लेसिस को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपनी टीम में लेकर उन्हें कप्तान बनाया।

विज्ञापन
CSA T20 League CSK appoints Fleming as coach of Johannesburg Super Kings Duplessis captain see full list
फाफ डुप्लेसिस और स्टीफन फ्लेमिंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने पुराने खिलाड़ी फाफ डुप्लेसिस को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उसने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के टी20 लीग में डुप्लेसिस को अपनी टीम जोहानिसबर्ग सुपरकिंग्स का कप्तान बनाया है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान डुप्लेसिस को फ्रैंचाइजी ने डायरेक्ट साइनिंग के जरिए अपनी टीम में शामिल किया है। वहीं, चेन्नई सुपरकिंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग अब जोहानिसबर्ग सुपरकिंग्स में कोच की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन


डुप्लेसिस ने चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए 100 मैच खेले हैं। वह 2011 से 2015 और 2018 से 2021 तक टीम के साथ थे। 2022 में हुई आईपीएल नीलामी में चेन्नई ने उन्हें नहीं खरीदा था। डुप्लेसिस को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपनी टीम में लेकर उन्हें कप्तान बनाया। सीएसके ने जोहानिसबर्ग सुपरकिंग्स में मोईन अली को भी शामिल किया है। मोईन 2021 से सीएसके के साथ हैं।
विज्ञापन

जोहानिसबर्ग फ्रेंचाइजी ने श्रीलंका के ऑफ स्पिनर महीश तीक्ष्णा, वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोत्जे को भी टीम में शामिल किया है। खिलाड़ियों के अलावा कोचिंग स्टाफ में चेन्नई सुपरकिंग्स के कई पुराने खिलाड़ियों को चुना गया है। स्टीफन फ्लेमिंग मुख्य कोच होंगे। वहीं, एरिक सिमंस सहायक कोच बनाए गए हैं।

ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक, फ्रेंचाइजी दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर एल्बी मोर्कल को भी टीम से जोड़ने की कोशिश में है। वह कोचिंग स्टाफ सदस्य हो सकते हैं। मोर्कल 2008 से 2013 तक चेन्नई सुपरकिंग्स के सदस्य थे। उन्होंने 2010 और 2011 में टीम को आईपीएल चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन

छह फ्रेंचाइजियों को 30 खिलाड़ियों की सूची में पांच-पांच सीधे चुनने के अधिकार मिले थे। इनमें जोस बटलर और लियाम लिविंगस्टोन जैसे खिलाड़ी भी शामिल थे। एक टीम 17 खिलाड़ियों को रख सकती है। पांच खिलाड़ियों के अलावा शेष 12 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 20 सितंबर को नीलामी का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed