{"_id":"826c925e-2cdd-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"criticized-raina-strategies","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैना की रणनीतियों की आलोचना ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रैना की रणनीतियों की आलोचना
पुणे/एजेंसी
Updated Mon, 12 Nov 2012 08:57 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की रणजी टीम के कप्तान सुरेश रैना ने मौजूदा समय में चल रहे रणजी ट्रॉफी में रक्षात्मक रणनीति अपनाने के लिए महाराष्ट्र के नवनियुक्त कोच देरमोट रीवे पर निशाना साधा और एक कोच के रूप में इंग्लैंड के इस खिलाड़ी की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया।
विज्ञापन
बकौल रैना,‘उनके पास विदेशी कोच है और उन्हें युवाओं को अच्छी चीजें सिखाने की जरूरत है। मैं किसी के खिलाफ नहीं हूं लेकिन ठीक उसी समय वह प्रत्येक सत्र में 30 से 40 लाख रुपये प्रति सत्र कमा रहे हैं। लिहाजा उन्हें युवाओं को अच्छा तरीका सिखाना चाहिए। ढाई दिन। हम भी उनके खिलाफ ऐसा कर सकते हैं जब वे अगली बार खेलने के लिए आएंगे लेकिन हम सभी को अपने क्रिकेट को सुधारना है।’
विज्ञापन