{"_id":"64e097d74f1841faf60af0d7","slug":"cristiano-ronaldo-al-nassr-lost-second-consecutive-match-harry-kane-scored-in-the-bundesliga-debut-match-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Football: रोनाल्डो की टीम लगातार दूसरे मुकाबले में हारी, हैरी केन ने बुंदेसलिगा के डेब्यू मैच में किया गोल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Football: रोनाल्डो की टीम लगातार दूसरे मुकाबले में हारी, हैरी केन ने बुंदेसलिगा के डेब्यू मैच में किया गोल
Sat, 19 Aug 2023 03:52 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 19 Aug 2023 03:52 PM IST
सार
सऊदी प्रो लीग में अल नस्र को अल-तावुन एफसी ने 2-0 से हरा दिया। इस मैच में क्रिस्टियानो रोनाल्डो और सादियो माने भी खेले, लेकिन दोनों एक भी गोल नहीं कर सके। यहां तक कि रोनाल्डो एक आसान मौका भी गंवा बैठे।
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और हैरी केन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया के महानतम फुटबॉल खिलाड़ियों में एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए पिछले कुछ दिन मैदान पर अच्छे नहीं रहे हैं। उन्होंने 12 अगस्त को अपने क्लब अल नस्र को अरब कप में चैंपियन बनाया था। तब रोनाल्डो ने चिर-प्रतिद्वंद्वी अल-हिलाल के खिलाफ दो गोल कर धमाल मचा दिया था। उस मैच के बाद उनकी टीम अल नस्र आउट ऑफ फॉर्म हो गई है। उसे सऊदी प्रो लीग के नए सीजन में लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
14 अगस्त को सऊदी प्रो लीग के नए सीजन के अपने पहले मैच में अल नस्र की टीम अल इतिफाक के खिलाफ 1-2 से हार गई थी। उसके बाद अब उसे दूसरे मैच में भी हार मिली है। अल-तावुन एफसी ने 2-0 से हरा दिया। इस मैच में क्रिस्टियानो रोनाल्डो और सादियो माने भी खेले, लेकिन दोनों एक भी गोल नहीं कर सके। यहां तक कि रोनाल्डो एक आसान मौका भी गंवा बैठे। इस कारण रोनाल्डो की जमकर आलोचना हुई। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
हैरी केन का एक गोल और एक असिस्ट
इंग्लैंड के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन ने जर्मनी के क्लब बायर्न म्यूनिख से करार के बाद बुंदेसलिगा में डेब्यू किया। उन्होंने लीग के अपने पहले मैच में वेर्डर ब्रेमेन के खिलाफ शानदार गोल किया। इस मैच में बायर्न म्यूनिख ने 4-0 से जीत हासिल की। हैरी केन ने मैच के बाद स्वीकार किया है कि वह बायर्न म्यूनिख के लिए अपने पहले मैच में घबराए हुए थे। हैरी केन हाल ही में प्रीमियर लीग की टीम टॉटेनहम हॉटस्पर से जर्मनी के क्लब में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
केन ने दूसरे हाफ में गोल करने से पहले ने मैच के चौथे मिनट में ही शानदार खेल दिखाया और लॉरी साने के लिए गोल को असिस्ट किया। केन ने टीम के लिए दूसरा गोल 74वें मिनट में किया। इसके बाद साने ने 90वें मिनट में मैच का तीसरा और अपना दूसरा गोल किया। वहीं, मैथिस टेल ने मैच समाप्त होने से ठीक पहले इंजरी टाइम (90+4वें मिनट) में बेहतरीन गोल किया। इस तरह बायर्न ने ब्रेमेन को हराकर बुंदेसलिगा में अपने खिताब बचाने के अभियान की शुरुआत शानदार अंदाज में की।