WI Inning
235/3 (19.4 ov)
Shai Hope 90(48)*
Sherfane Rutherford 49 (26)
IND elected to bowl
{"_id":"5eb8b0428ebc3e902a3e0b71","slug":"cricketers-will-have-to-live-with-coronavirus-not-much-change-in-cricket-feels-gautam-gambhir","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंभीर ने कहा- कोरोना से नहीं होंगे क्रिकेट में ज्यादा बदलाव, वायरस के साथ ही जीना होगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गंभीर ने कहा- कोरोना से नहीं होंगे क्रिकेट में ज्यादा बदलाव, वायरस के साथ ही जीना होगा
Mon, 11 May 2020 07:24 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 11 May 2020 07:24 AM IST
विज्ञापन
गौतम गंभीर
- फोटो : एएनआई
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को गेंद पर लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध के अलावा कोविड-19 महामारी के बाद क्रिकेट खेलने के तरीके में ज्यादा बदलाव नहीं दिखते। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) गेंद को चमकाने के लिए लार के बजाय कृत्रिम पदार्थ के इस्तेमाल को वैध करने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
गंभीर ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि काफी नियम और दिशानिर्देश बदलेंगे, आपको शायद गेंद पर लार के इस्तेमाल का विकल्प मिल सकता है, इसके अलावा मुझे नहीं लगता कि काफी बदलाव होंगे।’ उन्होंने कहा, ‘खिलाड़ियों और अन्य सभी को भी इस वायरस के साथ जीने की जरूरत होगी, शायद उन्हें इसका आदी होना होगा कि एक वायरस है जो हमेशा रहेगा। खिलाड़ी इससे संक्रमित भी हो सकते हैं लेकिन आपको इसके साथ ही रहना होगा।’
विज्ञापन
क्रिकेट में हालांकि कुछ हद तक सामाजिक दूरी संभव है लेकिन अन्य खेलों में ऐसा करना मुश्किल होगा। गंभीर ने कहा, ‘सामाजिक दूरी और अन्य नियम किसी भी खेल के लिए बरकरार रखने आसान नहीं होंगे। आप क्रिकेट में फिर भी ऐसा कर सकते हो लेकिन आप फुटबॉल, हॉकी और अन्य खेलों में यह कैसे करोगे? इसलिए मुझे लगता है कि आपको इसके साथ ही रहना होगा, और अगर आप इसे जल्दी स्वीकार कर लो तो बेहतर होगा।’
विज्ञापन