फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricketers salary will increase as soon as Rameez Raja becomes PCB chairman know how much salary players will get per month

तनख्वाह: रमीज राजा के पीसीबी अध्यक्ष बनते ही मालामाल हुए पाकिस्तानी क्रिकेटर, जानें कितनी हुई सैलरी

Tue, 14 Sep 2021 12:46 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 14 Sep 2021 12:46 PM IST
सार

रमीज राजा के पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष बनने के बाद वहां के क्रिकेटरों की सैलरी में इजाफा किया गया है। इस दौरान हर ग्रेड के खिलाड़ियों की सैलरी में एक लाख रूपये की वृद्धि की गई है। इसका सबसे ज्यादा फायदा ग्रुप डी में शामिल खिलाड़ियों को मिला है। 

विज्ञापन
Cricketers salary will increase as soon as Rameez Raja becomes PCB chairman know how much salary players will get per month
पीसीबी प्रमुख रमीज राजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रमीज राजा के पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष बनने के बाद क्रिकेटरों की सैलरी में इजाफा किया गया है। सैलरी में की गई बढ़ोतरी का लाभ सबसे ज्यादा ग्रुप डी के खिलाड़ियों को मिलेगा। पहले इन खिलाड़ियों का मासिक वेतन 40 हजार पाकिस्तानी रुपये था। अब इनकी सैलरी में एक लाख रुपये का इजाफा किया गया है। जिसके चलते इन खिलाड़ियों को सैलरी के रूप में एक लाख 40 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।  

विज्ञापन

हर खिलाड़ी की सैलरी एक लाख रुपये बढ़ी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष का कार्य भार संभालने के बाद रमीज राजा ने कहा, घरेलू खिलाड़ियों की सैलरी में एक लाख रुपये की बढ़ोतरी तुरंत लागू कर दी गई है। इसका फायदा 192 डोमेस्टिक क्रिकेटरों को मिलेगा। इसके अलावा प्रथम श्रेणी और ग्रेड प्रतियोगिताओं के क्रिकेटर भी प्रत्येक महीने 1.4 लाख रुपये से लेकर 2.5 लाख रुपये की कमाई करेंगे। अब ए ग्रेड के खिलाड़ियों को 13.75 लाख की जगहह 14.75 लाख रुपये दिए जाएंगे। जबकि, ग्रेड बी के क्रिकेटरों की तनख्वाह 9.37 लाख के बजाय 10.37 लाख रुपये होगी। वहीं ग्रेड सी के खिलाड़ियों को 6.87 लाख की जगह 7.87 लाख पाकिस्तानी रुपये दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीबी प्रमुख ने कहा- खुलकर खेलें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के नए अध्यक्ष रमीज राजा ने खिलाड़ियों से कहा है कि खुलकर खेलें। हमें नई समस्यायों का सामना करने और मैच हारे के लिए तैयार रहना चाहिए। पीसीबी चीफ के मुताबिक खिलाड़ियों को टीम में जगह के बारे में चिंता नहीं करना चाहिए बल्कि वे निडर होकर विपक्षी टीमों का सामना करें। 

विज्ञापन

विश्व कप मैच में भारत के खिलाफ समीकरण बदलने की उम्मीद 

जब पीसीबी प्रमुख रमीज राजा से यह पूछा गया कि 24 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के बारे में उनका क्या कहन है। इस सवाल के जवाब में रमीज ने कहा, मैं जब खिलाड़ियों से मिला तो मैंने उनसे यही कहा कि इस बार समीकरण को बदलें। भारत के खिलाफ मुकाबले को लेकर टीम के सौ प्रतिशत तैयार रहना चाहिए। विश्व कप मैच में पाकिस्तान आज तक भारत के खिलाफ जीता नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed