फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricketer VVS Laxman plays by the book, '281 and Beyond'

वीवीएस लक्ष्मण ने लिखी आत्मकथा, ‘281 एंड बियोंड’ की इस तारीख को होगी लॉन्चिंग

Sat, 03 Nov 2018 05:31 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 03 Nov 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन
Cricketer VVS Laxman plays by the book, '281 and Beyond'
महान क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ मिलकर फेसबुक लाइवस्ट्रीम के जरिए अपनी आत्मकथा ‘281 एंड बियोंड’ का कवर लॉन्च किया। उनकी आत्मकथा 19 नवंबर को बाजार में आएगी जिसमें सह लेखक खेल पत्रकार आर कौशिक हैं।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से ही लक्ष्मण अपनी आत्मकथा लिखना चाहते थे। उन्होंने कल इसका कवर लॉन्च करने के दौरान कहा कि यह किताब देश के एक खिलाड़ी की ‘अनोखी, पर सामान्य’ दास्तान बयां करेगी। 
विज्ञापन


किताब का ‘टाइटल’ 2001 में ईडन गार्डन्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लक्ष्मण की 281 रन की शानदार पारी से प्रेरित है जिसने सीरीज का रूख ही बदल दिया था। 

इस खिलाड़ी ने कहा, ‘मेरी जिंदगी का निर्णायक मोड़ 281 रन की पारी थी। किताब में मैंने मैच में खेलने के बारे में बात की है कि मैं मैच के लिए समय पर कैसे फिट हुआ। चौथे दिन राहुल द्रविड़ के साथ मेरी बल्लेबाजी और हमने वो साझेदारी कैसे बनाई तथा और भी कुछ।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि उस टेस्ट सीरीज ने हमें काफी कुछ सिखाया। इसने हमें प्रगतिशील और आक्रामक रवैया सिखाया कि हम दुनिया में किसी के भी खिलाफ अच्छा कर सकते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed