{"_id":"6396e97f40cb4e2c67446ec7","slug":"cricketer-turned-politician-manoj-tiwary-apologies-on-jhukega-nahi-sala-statement","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Manoj Tiwary: 'झुकेगा नहीं साला' बोलने के बाद ही झुक गए मनोज तिवारी, माफी मांग कर कहा- मुझे ऐसा नहीं कहना था","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Manoj Tiwary: 'झुकेगा नहीं साला' बोलने के बाद ही झुक गए मनोज तिवारी, माफी मांग कर कहा- मुझे ऐसा नहीं कहना था
Mon, 12 Dec 2022 02:12 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हावड़ा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हावड़ा
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 12 Dec 2022 02:12 PM IST
सार
मनोज तिवारी ने एक रैली में भाजपा को चुनौती देते हुए कहा था कि झुकेगा नहीं साला। इसके बाद ही उन्होंने अपने बयान पर माफी मांग ली और कहा कि उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था।
विज्ञापन
मनोज तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिकेटर से राजनेता बने मनोज तिवारी ने झुकेगा नहीं साला बोलने के बाद ही माफी मांग ली है। पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार में खेल राज्य मंत्री के पद पर काबिज मनोज तिवारी अपने बयान की वजह से चर्चा में हैं। टीएमसी कार्यकर्ताओं की एक रैली के दौरान मनोज तिवारी ने भाजपा कार्यकताओं को लेकर कहा था 'झुकेगा नहीं साला'। वह टीएमसी कार्यकर्ताओं के अंदर जोश भरना चाह रहे थे, लेकिन अपनी मर्यादा लांघ गए। उन्होंने विपक्ष को सीधी टिप्पणी के साथ चुनौती दी और कहा "झुकेगा नहीं साला"।
हावड़ा मैदान के विधानसभा मंच से कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने पार्टी समर्थकों और कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने की अपील करते हुए भाजपा को चुनौती दी। तिवारी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को 'कान' खोलने और फिल्म 'पुष्पा' का डायलॉग सुनने का निर्देश देते हुए कहा, 'झुकेगा नहीं साला'।
मनोज तिवारी के इस बयान पर जल्द ही बवाल मय गया और सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्र्रोल किया जाने लगा। इसके बाद उन्होंने अपने बयान पर माफी मांग ली है। मीडियाकर्मियों ने रैली के दौरान उनके बयान पर सवाल उठाया तो उन्होंने ब्रीफिंग के दौरान माफी मांग ली। मनोज तिवारी ने कहा कि "मुझे ऐसा नहीं बोलना चाहिए था।"
विज्ञापन
मोनज तिवारी ने भारत के लिए कुल 12 वनडे और तीन टी20 मैच खेले हैं। वनडे में उन्होंने 23.92 के औसत और 71.22 के स्ट्राइक रेट से कुल 287 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। वहीं, तीन टी20 मैच की एक पारी में उन्होंने 15 रन बनाए थे। वनडे में उन्होंने छह पारियों में गेंदबाजी भी की और पांच विकेट निकाले। 98 आईपीएल मैचों में तिवारी ने 28.73 के औसत और 116.98 के स्ट्राइक रेट से कुल 1695 रन बनाए और एक विकेट भी झटका।