{"_id":"5f1054c68ebc3e63c338e1e6","slug":"cricketer-joins-pakistani-team-after-coming-negative-in-corona-virus-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरसः टेस्ट निगेटिव आने के बाद टीम से जुड़ा यह पाक खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोरोना वायरसः टेस्ट निगेटिव आने के बाद टीम से जुड़ा यह पाक खिलाड़ी
Thu, 16 Jul 2020 06:53 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 16 Jul 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
Pakistan Cricket Team
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के एक क्रिकेटर को कोरोना वायरस परीक्षण में निगेटिव पाए जाने के बाद इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान टीम से जुड़ने की स्वीकृति मिल गई है। इंग्लैंड ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
इस खिलाड़ी की पहचान उजागर नहीं की गई है। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बताया कि यह खिलाड़ी पूर्व में हुए कोरोना वायरस संक्रमण के असर के कारण पॉजिटिव पाया गया था। ब्रिटेन में आने के बाद इस खिलाड़ी को पृथक रहना पड़ा था।
विज्ञापन
ईसीबी ने बयान में कहा, 'यह खिलाड़ी इसके बाद दो परीक्षण में निगेटिव आए और इससे किसी अन्य खिलाड़ी या स्टाफ को संक्रमण का खतरा नहीं है।' पाकिस्तान की टीम पिछले महीने ब्रिटेन आई थी और उसे यहां इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने हैं।
विज्ञापन