{"_id":"61e9a60c0dc6e51f611743d2","slug":"cricket-zimbabwe-s-victor-chirwa-suspended-from-bowling-bowling-action-turned-out-to-be-illegal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cricket: जिंबाब्वे के विक्टर गेंदबाजी से निलंबित, गैरकानूनी निकला गेंदबाजी एक्शन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Cricket: जिंबाब्वे के विक्टर गेंदबाजी से निलंबित, गैरकानूनी निकला गेंदबाजी एक्शन
Thu, 20 Jan 2022 11:42 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:42 PM IST
सार
जिंबाब्वे और पापुआ न्यू गिनी के बीच शनिवार को खेले गए मैच के दौरान मैच अधिकारियों ने चिरवा के गेंदबाजी एक्शन की रिपोर्ट की थी।
विज्ञापन
विक्टर चिरवा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिंबाब्वे के विक्टर चिरवा को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है क्योंकि आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के प्रतियोगिता पैनल ने पुष्टि की है कि उनका गेंदबाजी एक्शन गैरकानूनी है। प्रतियोगिता पैनल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मानव गति विशेषज्ञ पैनल के सदस्य शामिल हैं।
जिंबाब्वे और पापुआ न्यू गिनी के बीच शनिवार को खेले गए मैच के दौरान मैच अधिकारियों ने चिरवा के गेंदबाजी एक्शन की रिपोर्ट की थी। उनकी गेंदबाजी के वीडियो फुटेज को समीक्षा के लिए प्रतियोगिता पैनल के पास भेजा गया था।
आईसीसी ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा कि प्रतियोगिता पैनल ने चिरवा का गेंदबाजी एक्शन गैरकानूनी पाया और आईसीसी के इससे जुड़े नियमों के अनुच्छेद 6.7 के अनुसार उन्हें तुरंत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने से निलंबित कर दिया गया।