फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket West Indies to Recruit New Mens Selection Panel, Roger Harper Sacks from the post of Chief Selector

बदलाव: क्रिकेट वेस्टइंडीज के चयनकर्ता पर गिरी गाज, पद से हटाए गए रोजर हॉर्पर, नई चयन समिति का होगा गठन

Sun, 19 Dec 2021 09:33 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 19 Dec 2021 09:33 AM IST
सार

क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने नए पुरुष चयन पैनल के लिए एक भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। कैरेबियाई बोर्ड द्वारा शनिवार को इस बात की जानकारी दी गई और  मुख्य चयनकर्ता रोजर हॉर्पर और उनके साथी माइल्स बसकोम्बे को पद से हटाए जाने का भी फैसला किया गया।  
 

विज्ञापन
Cricket West Indies to Recruit New Mens Selection Panel, Roger Harper Sacks from the post of Chief Selector
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (फाइल फोटो) - फोटो : Social media

विस्तार

क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने नए पुरुष चयन पैनल के लिए एक भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। कैरेबियाई बोर्ड द्वारा शनिवार को इस बात की जानकारी दी गई और  मुख्य चयनकर्ता रोजर हॉर्पर और उनके साथी माइल्स बसकोम्बे को पद से हटाए जाने का भी फैसला किया गया।  

विज्ञापन


सीडब्ल्यूआई ने यह भी कहा कि नए चयनकर्ता के मिलने तक एक अंतरिम चयन पैनल का गठन किया जाएगा। बोर्ड की तरफ से जारी बयान में कहा गया, 'एक अंतरिम चयन पैनल की स्थापना की गई है, जिसमें मुख्य कोच फिल सिमंस के साथ-साथ संबंधित पुरुष प्रारूपों के कप्तान शामिल हैं। सीडब्ल्यूआई के क्रिकेट निदेशक जिमी एडम्स इस प्रक्रिया की देखरेख करेंगे।'
विज्ञापन


वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के लिए पिछले कुछ मैंने अच्छे नहीं रहे हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में उसका सूपड़ा साफ हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर चयन समिति में बदलाव के बीच जिमी एडम्स ने कहा, 'हम पिछले दो वर्षों में वेस्ट इंडीज क्रिकेट के लिए मेन्स सीनियर सेलेक्शन पैनल के सदस्य के रूप में रोजर और माइल्स को उनके काम और समर्पित सेवाओं के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए वेस्टइंडीज की टीमों का चयन करना एक बहुत ही चुनौतीपूर्ण काम है, और दोनों ने पारदर्शिता और गरिमा के साथ अपनी भूमिका निभाई।'

वेस्टइंडीज को अब सबीना पार्क, जमैका में आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है और इसके अलावा एक टी-20 मैच में भी भिड़ना। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed