{"_id":"ae21b7e8-274d-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"cricket-west-indies-face-tough-return-to-top-says-richie-richardson","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंडीज टीम ने की कड़ी मेहनत: रिचर्डसन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विंडीज टीम ने की कड़ी मेहनत: रिचर्डसन
ढाका/एजेंसी
Updated Mon, 05 Nov 2012 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्ट इंडीज के पूर्व कप्तान रिची रिचर्डसन ने कहा कि हाल में ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बावजूद कैरिबियाई टीम ने वर्ल्ड क्रिकेट में शीर्ष पर पहुंचने के लिए लंबा रास्ता तय किया है। रिचर्डसन विंडीज टीम के साथ बतौर मैनेजर बांग्लादेश दौरे पर आए हैं जहां टीम दो टेस्ट मैच और पांच वन-डे मैचों की सीरीज खेलेगा।
विज्ञापन
रिचर्डसन ने कहा, ‘पिछले 12 महीनों के दौरान हमने टीम में कई क्षेत्रों में सुधार देखा है। हम लगातार कठिन मेहनत कर रहे हैं और किसी भी चीज को गारंटी के तौर पर नहीं ले रहे हैं। हमने विश्व क्रिकेट में टीम को शीर्ष पर ले जाने के दौरान लंबा सफर तय किया है। हम जानते हैं, विश्व जानता है कि हमारे में दोबारा वर्ल्ड चैंपियन बनने की काबलियत है।’
विज्ञापन