फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket South Africa will investigate Graeme Smith and Mark Boucher over racism allegations

विवाद: ग्रीम स्मिथ और मार्क बाउचर की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, नस्लवाद के आरोपों की जांच करेगा दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड

Mon, 20 Dec 2021 03:49 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 20 Dec 2021 03:49 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट में एक बार फिर से नस्लवाद को लेकर विवाद छिड़ गया है। सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण आयोग (एसजेएन) की एक रिपोर्ट में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड के निदेशक ग्रीम स्मिथ और राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच मार्क बाउचर का नाम सामने आने से हड़कंप मच गया है। 

विज्ञापन
Cricket South Africa will investigate Graeme Smith and Mark Boucher over racism allegations
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका - फोटो : twitter

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट में एक बार फिर से नस्लवाद को लेकर विवाद छिड़ गया है। सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण आयोग (एसजेएन) की एक रिपोर्ट में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड के निदेशक ग्रीम स्मिथ और राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच मार्क बाउचर का नाम सामने आने से हड़कंप मच गया है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने इस संबंध में सोमवार को बताया कि वह रिपोर्ट को ध्यान में रखते हुए नस्लवादी आचरण के आरोपों के बाद निदेशक ग्रीम स्मिथ और मुख्य कोच मार्क बाउचर की औपचारिक जांच करेगा।

विज्ञापन


सीएसए ने अपने बयान में कहा कि वह अगले साल जनवरी में इस मामले में औपचारिक पूछताछ करेगा लेकिन उससे पहले भारत के साथ सीरीज लिए ग्रीम स्मिथ और मार्क बाउचर अपने पद पर बने रहेंगे। 
विज्ञापन


एसजेएन की 235 पन्नों की रिपोर्ट में सीएसए प्रबंधन, पूर्व कप्तान और मौजूदा निदेशक ग्रीम स्मिथ, कोच मार्क बाउचर और पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स पर नस्लीय भेदभाव में लिप्त रहने का आरोप लगाया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि इन पूर्व क्रिकेटरों ने अश्वेत खिलाड़ियों के टीम में चयन को लेकर भेदभाव किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed