{"_id":"61c058b51d9b47392c2cd6af","slug":"cricket-south-africa-will-investigate-graeme-smith-and-mark-boucher-over-racism-allegations","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद: ग्रीम स्मिथ और मार्क बाउचर की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, नस्लवाद के आरोपों की जांच करेगा दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विवाद: ग्रीम स्मिथ और मार्क बाउचर की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, नस्लवाद के आरोपों की जांच करेगा दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड
Mon, 20 Dec 2021 03:49 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 20 Dec 2021 03:49 PM IST
सार
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट में एक बार फिर से नस्लवाद को लेकर विवाद छिड़ गया है। सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण आयोग (एसजेएन) की एक रिपोर्ट में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड के निदेशक ग्रीम स्मिथ और राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच मार्क बाउचर का नाम सामने आने से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट में एक बार फिर से नस्लवाद को लेकर विवाद छिड़ गया है। सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण आयोग (एसजेएन) की एक रिपोर्ट में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड के निदेशक ग्रीम स्मिथ और राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच मार्क बाउचर का नाम सामने आने से हड़कंप मच गया है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने इस संबंध में सोमवार को बताया कि वह रिपोर्ट को ध्यान में रखते हुए नस्लवादी आचरण के आरोपों के बाद निदेशक ग्रीम स्मिथ और मुख्य कोच मार्क बाउचर की औपचारिक जांच करेगा।
विज्ञापन
सीएसए ने अपने बयान में कहा कि वह अगले साल जनवरी में इस मामले में औपचारिक पूछताछ करेगा लेकिन उससे पहले भारत के साथ सीरीज लिए ग्रीम स्मिथ और मार्क बाउचर अपने पद पर बने रहेंगे।
विज्ञापन
एसजेएन की 235 पन्नों की रिपोर्ट में सीएसए प्रबंधन, पूर्व कप्तान और मौजूदा निदेशक ग्रीम स्मिथ, कोच मार्क बाउचर और पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स पर नस्लीय भेदभाव में लिप्त रहने का आरोप लगाया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि इन पूर्व क्रिकेटरों ने अश्वेत खिलाड़ियों के टीम में चयन को लेकर भेदभाव किया।
विज्ञापन