फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   cricket is not first love of mahendra singh dhoni

कुछ और ही बनना चाहते थे धोनी

Thu, 03 Oct 2013 12:01 PM IST
दिल्ली
दिल्ली Updated Thu, 03 Oct 2013 12:01 PM IST
विज्ञापन
cricket is not first love of mahendra singh dhoni
हर बच्चों की ख्वाहिश बड़ा होकर कुछ बनने की होती है। किसी का लक्ष्य डॉक्टर बनना होता है तो कोई इंजीनियर बनना चाहता है। कोई आर्मी में जाना जाता है और तो कोई नेता तो कोई वकील बनना चाहता है। वैसे ही टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी बचपन में सैनिकों से काफी प्रेरित थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह एक दिन बड़ा होकर फौजी बनना चाहते थे। लेकिन उनकी किस्मत में कुछ और ही लिखा था, वह क्रिकेटर बन गए। धोनी ने अपने दिल की यह बात रांची में पैराशूट रेजिमेंट के साथ एक दिन की ट्रेनिंग के दौरान जवानों के परिवारों से मुलाकात के दौरान कही।
विज्ञापन


धोनी टेरीटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल भी हैं। बकौल धोनी, ‘बचपन से मैं आर्मी ज्वाइन करना चाहता था। सैनिकों को देखकर मैं हमेशा सोचता था कि मैं भी उन जैसा बनूंगा लेकिन ऐसा हो न सका। आर्मी की वर्दी देख मेरे अंदर का सारा डर भाग जाता है। मेरे लिए आर्मी की यूनिफॉर्म बहुत खास है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि आप मुकाबलों के दौरान तनाव से खुद को कैसे बचाते हैं। धोनी ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘प्रेस कांफ्रेंस से एक दिन पहले मैं फ्रिज में जाकर बैठ जाता हूं। इसी कारण कोई कैसा भी सवाल पूछे मैं हमेशा शांत रहता हूं।’


धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। उल्लेखनीय है कि बतौर क्रिकेटर धोनी भारत के विश्व विजेता कप्तान बने। उन्होंने भारत के पहले विश्व विजेता कप्तान कपिल देव को काफी पीछे छोड़ दिया। वह आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीतने वाले पहले कप्तान बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed