फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket Historic Season 2025-26: Jharkhand, Vidarbha and Jammu kashmir Crowned First-Time Domestic Champions

Domestic Cricket: भारतीय घरेलू क्रिकेट में बदलाव की आहट, टी20 से रणजी तक नया इतिहास; 2025-26 सत्र बना यादगार

Sat, 28 Feb 2026 05:48 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 28 Feb 2026 05:48 PM IST
सार

2025-26 के भारतीय घरेलू क्रिकेट सत्र में इतिहास रचा गया, जहां तीनों बड़े टूर्नामेंट में पहली बार नए चैंपियन बने। झारखंड ने टी20, विदर्भ ने वनडे और जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी जीतकर नया अध्याय लिख दिया।

विज्ञापन
Cricket Historic Season 2025-26: Jharkhand, Vidarbha and Jammu kashmir Crowned First-Time Domestic Champions
घरेलू सत्र के नए विजेता - फोटो : ANI-PTI

विस्तार

भारतीय घरेलू क्रिकेट का 2025-26 सत्र इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया। इस बार तीनों घरेलू टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी में देश को नए चैंपियन मिले। टी20 में झारखंड, वनडे में विदर्भ और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में जम्मू-कश्मीर ने पहली बार खिताब जीतकर यह साबित कर दिया कि भारतीय घरेलू क्रिकेट में अब नई ताकतें उभर रही हैं।
विज्ञापन

Cricket Historic Season 2025-26: Jharkhand, Vidarbha and Jammu kashmir Crowned First-Time Domestic Champions
झारखंड बनाम हरियाणा - फोटो : BCCI- videograb
पहली बार झारखंड बना विजेता
टी20 प्रारूप में झारखंड ने ईशान किशन की कप्तानी में कमाल कर दिया। फाइनल में हरियाणा के खिलाफ टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 262 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। ईशान किशन ने 49 गेंदों पर 101 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि कुमार कुशाग्र ने 81 रन बनाए। दोनों के बीच 177 रन की साझेदारी ने मैच का रुख पूरी तरह झारखंड की ओर मोड़ दिया। जवाब में 263 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी और 193 रन पर सिमट गई। झारखंड ने 69 रन से जीत दर्ज कर पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की मैच रिपोर्ट के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

Cricket Historic Season 2025-26: Jharkhand, Vidarbha and Jammu kashmir Crowned First-Time Domestic Champions
विदर्भ ने जीता विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब - फोटो : PTI

विदर्भ ने पहली बार जीता खिताब विजय हजारे का खिताब
वनडे में विदर्भ ने भी इतिहास रचा। विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 317 रन बनाए। अथर्व तायडे ने 128 रन की शानदार शतकीय पारी खेली और यश राठौड़ ने उनका अच्छा साथ दिया। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए सौराष्ट्र की टीम ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन विदर्भ की सधी हुई गेंदबाजी के आगे 279 रन पर रुक गई। 38 रन की जीत के साथ विदर्भ ने पहली बार यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया।

विजय हजारे में अब तक चैंपियंस

सीजन विजेता
2007/08 सौराष्ट्र
2008/09 तमिलनाडु
2009/10 तमिलनाडु
2010/11 झारखंड
2011/12 बंगाल
2012/13 दिल्ली
2013/14 कर्नाटक
2014/15 कर्नाटक
2015/16 गुजरात
2016/17 तमिलनाडु
2017/18 कर्नाटक
2018/19 मुंबई
2019/20 कर्नाटक
2020/21 मुंबई
2021/22 हिमाचल
2022/23 सौराष्ट्र
2023/24 हरियाणा
2024/25 कर्नाटक
2025/26 विदर्भ

विजय हजारे ट्रॉफी फाइनल की मैच रिपोर्ट के लिए यहां क्लिक करें

Cricket Historic Season 2025-26: Jharkhand, Vidarbha and Jammu kashmir Crowned First-Time Domestic Champions
रणजी ट्रॉफी - फोटो : IANS

91 साल के इतिहास में पहली बार चैंपियन बना जम्मू-कश्मीर
सबसे बड़ी खबर प्रथम श्रेणी क्रिकेट से आई, जहां जम्मू-कश्मीर ने 91 साल के इतिहास में पहली बार रणजी ट्रॉफी जीत ली। कर्नाटक के खिलाफ फाइनल मुकाबला ड्रॉ रहा, लेकिन पहली पारी में 291 रन की बढ़त ने जम्मू-कश्मीर को चैंपियन बना दिया। टीम ने पहली पारी में 584 रन बनाए थे और दूसरी पारी में भी मजबूत बल्लेबाजी की। कामरान इकबाल और साहिल लोटरा की 197 रन की नाबाद साझेदारी ने कर्नाटक की उम्मीदें पूरी तरह खत्म कर दीं। मैच भले ड्रॉ रहा, लेकिन पहली पारी की बढ़त के आधार पर जम्मू-कश्मीर ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

इस तरह 2025-26 का घरेलू सत्र भारतीय क्रिकेट में बदलाव की आहट लेकर आया। झारखंड, विदर्भ और जम्मू-कश्मीर की जीत ने यह साफ कर दिया कि अब पारंपरिक दिग्गजों के अलावा नई टीमें भी खिताब जीतने का माद्दा रखती हैं। यह सत्र आने वाले वर्षों के लिए एक नई शुरुआत का संकेत है। 

रणजी ट्रॉफी फाइनल की मैच रिपोर्ट के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed